महिलाओं से लेकर स्टूडेट्स को मिलेगी इतनी राशि, कांग्रेस सरकार का अपहरण

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में उम्मीद्वारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से हनुमान बनकर कमलनाथ की सरकार को वापस लाने का आह्वान किया। और राज्य के सभी परिवारों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा करवाएंगे।

नवंबर 8, 2023 - 23:46
 0
महिलाओं से लेकर स्टूडेट्स को मिलेगी इतनी राशि, कांग्रेस सरकार का अपहरण
Priyanka Gandhi and Kamal Nath

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के गिनते के दिन बचे है। इसलिए कांग्रेस और भाजपा ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। बड़े चेहरे एक-दूसरे पर आरोप लगाने से भी नही थक रहे है। इस बीच आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में उम्मीद्वारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से हनुमान बनकर कमलनाथ की सरकार को वापस लाने का आह्वान किया। वहीं, रामायण के संस्मरण को याद करते हुए बताया कि, जब अत्याचार होता है। और कुनीति राज होता है को उनके खिलाफ लड़ना चाहिए। 

आगे उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल किया था। उसी प्रकार 2018 में आपके द्वारा पूर्ण बहुमत की बनाई गई कांग्रेस सरकार को भाजपा ने 2020 में गिराने का काम किया है। और जनता से छल किया। कुछ बहुरूपियों ने छल कपट करके कांग्रेस सरकार का अपहरण कर लिया था। अब इस बार भी जनता हनुमान बनकर उसी कमलनाथ की सरकार बनाने का काम करेंगी।

महिलाओं और स्टूडेट्स को मिलेंगी इतनी राशि

प्रियंका गांधी ने संबोधन में कहा कि, प्रदेश की बहनों को 1500 रूपये की सम्मान राशि उनके सीधे खाते में डाली जाएगी। गेहूं के लिए 2600 समर्थन मूल्य और धान के लिए 2500 रूपये समर्थन मूल्य किसानों को दिया जाएगा। पढ़ो और पढ़ाओं स्कीम के तहत हम स्कूली छात्रों को पहली क्लास से लेकर 12वीं तक निशुल्क शिक्षा देने का काम करेंगे। वहीं पहली क्लास के बच्चों को 500 रूपये, 9वीं , 10वीं के छात्रों को 1000 रूपये और 11वीं एवं 12वीं के स्टूडेट्स को 1500 रूपये महीने की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

राज्य के सभी परिवारों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा करवाएंगे। इसके अलावा दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय के लोगों के खाली पड़े बैकलॉग पदों को भरने का काम शीघ्र किया जाएगा। 

Also Read: MP Chunav 2023: एमपी के दमोह में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- कोई पंजा उस पैसे को लूट पाए

लड़की के जन्म से लेकर विवाह तक ढाई लाख रूपये

उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर किसी के यहां लड़की का जन्म होता है तो उसके जन्म से लेकर शादी तक के लिए ढाई लाख रूपये दिए जाएगे। वही, जब लड़की का विवाह करेंगे उस समय सरकार 1 लाख 1 हजार रूपये की राशि दी जाएगी। 100 यूनिट बिजली बिल आने पर माफ हो जाएगा, जबकि 200 यूनिट बिजली बिल आने पर हाफ हो जाएगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करेंगे। किसानों की 5 हॉर्स पावर सिंचाई पंप का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क में 100 फीसदी की छूट मिलेगी और प्रदेश में जाति जनगणना करवाई जाएंगी।  

Also Read: ICC ODI Rankings: बाबर को पछाड़ते हुए शुभमन गिल पहुंचे पहले पायदान पर, जानें रेटिंग प्वाइंट

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow