मुंबई, पुणे सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश ने बरपाया कहर, 7 लोगों की मौत, 400 से अधिक रेस्क्यू

महाराष्ट्र के कई इलाकों से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लबालब पानी भरने की वजह से करीब 7 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 400 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। अधिक वर्ष होने के कारण बिजली-पीने के पानी की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। दरअसल, मुंबई, पुणे पालघर समेत कई शहरों में भारी बारिश जारी है।

जुलाई 25, 2024 - 19:59
 0
मुंबई, पुणे सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश ने बरपाया कहर, 7 लोगों की मौत,  400 से अधिक रेस्क्यू
Mumbai Weather News

Maharashtra Weather Update Today: देश के कई राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इससे वहां के रहवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के कई इलाकों से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लबालब पानी भरने की वजह से करीब 7 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 400 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। अधिक वर्ष होने के कारण बिजली-पीने के पानी की भी गंभीर समस्या बनी हुई है।

दरअसल, मुंबई, पुणे पालघर समेत कई शहरों में भारी बारिश जारी है। इसके कारण सड़कों से लेकर रेल ट्रैक तक पानी भर चुका है। इस कारण यातायात जाम हो गया है, साथ ही उड़ाने और ट्रेन संचालन देरी से हो रही है। लगातार भारी बारिश होने से कई झीलें उफान पर हैं। 

कई रिहाइशी कॉलोनियों में स्थिति गंभीर

गुरूवार को पुणे में अधिक बारिश होने के कारण रिहायशी इलाकों में पानी लबालब भर गया था। जैसे ही राहत और बचाव दल को इसकी सुचना मिली, तुरंत ही प्रभावित इलाकों में पहुंचकर 70 लोगों का रेस्क्यू किया। शहर के एकता नगर में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां पर रातभर बारिश होने की वजह से हालात बहुत गंभीर हो गए है। इस इलाके में लोग लाइट और पीने के पानी के लिए तरस रहे है। बता दें, चार लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।   

एकता नगर के अलावा 15 कॉलोनियां के भी हालात गंभीर है। सड़कों-गलियों में खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई है। करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। बताते चलते है कि, पुणे की 15 कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर जलभरवा हो गया है। इससे यहां पर स्थित बेहद खराब है। 

भारतीय सेना की कई टुकड़ियों ने संभाला मोर्चा

पुणे शहर की इतने हालात खराब है कि, भारतीय सेना की कई टुकड़ियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। लोगों को प्रभावित स्थान से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 400 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। बाढ़ से प्रभावित सिंहगढ़ रोड इलाके में सेना की दो टुकड़ियां तैनात कर दी गई है। इसके अलावा एनडीआरएफ, दमकल विभाग के साथ जिला और शहर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठों की टीमों को भी शामिल किया गया है।

Also Read: अब पहले से सस्ते मिलेंगे मोबाइल, ये बड़ी वजह आई सामने

कहां क्या हुआ

  • पुणे के बवधान इलाके की सड़कें नदी-नालों में तब्दील हो चुकी है।
  • शहर का भिड़े ब्रिज पूरी तरह डूब चुका है।
  • मेट्रो स्टेशन में लबालब पानी भर चुका है।
  • एपीएमसी मार्केट में भी पानी लबालब भर गया है।
  • मुथा नदी के किनारे ओमकारेश्वर मंदिर लगभग डूब चुका है।
  • जिले के पिंपरी-चिंचवड़, लोनावला और मावल में भी मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति नजुक बनी हुई है।
  • मलवली इलाके के एक बंगले में 20 से अधिक पर्यटक फंस गए थे, बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया।
  • अंबरनाथ स्थित 960 साल पुराने शिव मंदिर के भीतर बारिश का पानी भर गया है।
  • लगातार बारिश होने से एयर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने एडलाइजरी जारी कर दी है। जिसमें यात्रियों को भारी बारिश के बारें में बताया गया है और उड़ानों के बारें में जानकारी दी गई है। 

प्रदेश प्रशासन ने क्या ले रहा एक्शन

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार लगातार स्थिति का जायजा ले रहे है। और समाधान के लिए बैठकें कर रहे है। वे लगातार मुंबई, पुणे और ठाणे के संभागीय आयुक्तों और अन्य अधिकारियों के संपर्क में है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक्स पोस्ट लिखर लोगों से अपील की है कि, वे हालात ठीक नही हो जाते, तब तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की बात कहीं है। क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह कर यहां पर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow