MP Election 2023: कांग्रेस का सबसे करोड़पति प्रत्याशी, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें

इंदौर जिले में अभी तक 44 कैंडिडेट्स अपना नामांकन के साथ संपत्ति का ब्योरा जमा कर चुके है। शहर की सीट क्रमांक एक से कांग्रेस ने संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने नामांकन जमा किया, उस दौरान संपत्ति का ब्योरा दिया।

अक्टूबर 28, 2023 - 13:33
 0
MP Election 2023: कांग्रेस का सबसे करोड़पति प्रत्याशी, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी छोटी-बड़ी पार्टियों ने अपने उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी है। कई सीटों पर पार्टी के दिग्गज नेताओं को टिकट ना मिलने के कारण शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है तो कई पर प्रत्याशियों का विरोध किया जा रहा है। इस बीच चुनाव आयोग ने कैंडिडेट्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते दिन भाजपा के सबसे अमिर प्रत्याशी ने अपने पूरे ब्यौरे के साथ नामांकन दाखिल किया था। इस बीच कांग्रेस के सबसे करोड़पति उम्मीद्वार ने नाम निर्देशन पत्र जमा कर दिया है। पार्टी ने उनका नाम इंदौर विधानसभा सीट एक से घोषित किया था। 

कौन है कांग्रेस का सबसे करोड़पति प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इंदौर जिले में अभी तक 44 कैंडिडेट्स अपना नामांकन के साथ संपत्ति का ब्योरा जमा कर चुके है। शहर की सीट क्रमांक एक से कांग्रेस ने संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने नामांकन जमा किया, उस दौरान संपत्ति का ब्योरा दिया। जिसमें उनकी कुल संपत्ति 200 करोड़ रूपये से अधिक है। बीते पांच सालों में करीब 80 करोड़ रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है। 

Congress candidate Sanjay Shukla

Also read: MP Assembly Elections 2023: BJP का सबसे अमिर विधायक, खुद का है प्राइवेट जेट

9 महंगी कारें और 6 अपराधिक केस दर्ज

उनके पास कारों के कलेक्शन के बात करें तो रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी 9 महंगी करें है। उनके ऊपर 6 आपराधिक मामले भी दर्ज है। वहीं उनकी पत्नि के नाम 35 करोड़ की चल और अचल संपत्ति की मालकिन है। संजय के पास 2018 में कैस, बैंक, शेयर और लेनदारी 37 करोड़ रूपए था, जबकि 2023 में यह बढ़कर 89 करोड़ रूपये हो गई। वहीं 2018 में जमीन-जायदाद, गहने और गाड़ियां 100 करोड़ रूपये, जबकि 2023 में बढ़कर 127 करोड़ रूपये हो गई है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow