Khargone News: जिले का सबसे अमीर प्रत्याशी, इतने करोड़ की है संपत्ति

खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा में काग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव के पास चल-अचल संपत्ति 29.39 करोड़ रूपये है। वही भाजपा उम्मीद्वार सचिन बिरला की आय में कमी आई है।

अक्टूबर 28, 2023 - 15:44
 0
Khargone News: जिले का सबसे अमीर प्रत्याशी, इतने करोड़ की है संपत्ति
Sachin Yadav or Sachin Birla

MP Election 2023: कांग्रेस-भाजपा के खरगोन जिले में दिग्गज नेताओं ने एमपी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र जमा कर दिया है। इसमें ऐसे कई प्रत्याशी है। जिनकी संपत्ति करोड़ों रूपये में है। इसका सारा ब्योरा उन्होंने हलफनामें में दिया है। उसके मुताबिक, खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा में काग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव के पास चल-अचल संपत्ति 29.39 करोड़ रूपये है। वही भाजपा उम्मीद्वार सचिन बिरला की आय में कमी आई है। उनके पास 2018 में 3.49 करोड़ रूपये थी, जो घटकर 2.44 करोड़ रूपये रह गई है। बिरला बड़वाह विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है। वे पिछले चुनाव में निर्दलीय लड़े थे। जीतने के बाद कांग्रेस सरकार का समर्थन किया था। लेकिन सरकार गिरने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। 

इन उम्मीद्वारों के पास है करोड़ों की दौलत

भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार:- पाटीदार के पास 2018 में 1.02 करोड़ रूपये की चल-अचल की संपत्ति थी। जो बढ़कर 2023 में 3.88 करोड़ रूपये हो गई है। पांच सालों में 1.20 करोड़ रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वह खरगोन से प्रत्याशी है। 

कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी:- खरगोन भाजपा उम्मीद्वार के सामने रवि जोशी को उतारा गया है। उनके पास 2018 में कुल चल संपत्ति 65.46 लाख रूपये थी। घटकर अब 36.56 लाख रूपये रह गई है। वहीं 2018 में अचल संपत्ति 9.02 करोड़ रूपये थी, जो बढकर अब 12.76 करोड़ रूपये हो गई है। 

कांग्रेस उम्मीद्वार डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ:- उनके पास 2018 में 5.22 करोड़ रूपये की चल और अचल संपत्ति थी। जो अब 9.32 करोड़ रूपये की हो गई है। हालांकि, उनकी चल संपत्ति में गिरवाट आई है। जो 1.92 करोड़ है। पहले 2.27 करोड़ रूपये थी। साधौ महेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। 

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव:- महेश्वर विधानसभा से बीजेपी उम्मीद्वार मेव के पास 2018में कुल चल संपत्ति 18.69 लाख रूपये थी, जो बढ़कर 48.29 लाख रूपये हो गई है। वहीं 2018 में अचल संपत्ति कुल 4.55 करोड़ रूपये थी, जो बढ़कर 4.90 करोड़ रूपये हो गई है। गौरतलब है कि, पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा ने टिकट नही दिया था तो वह बगावत हो गए थे। फिर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 

Also Read: MP Election 2023: कांग्रेस का सबसे करोड़पति प्रत्याशी, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें

बीजेपी प्रत्याशी सचिन बिरला:- बड़वाह विधानसभा से भाजपा उम्मीद्वार बिरला के पास 2018 में चल संपत्ति 49.40 लाख रूपये थी, जो घटकर 49.24 लाख रूपये हो गई है। वहीं अचल संपत्ति 3.49 करोड़ रूपये थी, जो अब 2.44 करोड़ रूपये है। 

कांग्रेस उम्मीद्वार झूमा सोलंकी:- भीकनगांव विधासभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी झूमा सोलंकी के पास 2018 में अच संपत्ति 2.08 करोड़ रूपये थी, अब बढ़कर 3.52 करोड़ रूपये हो गई है। वहीं अचल संपत्ति 54.12 लाख से बढ़कर 1.30 करोड़ रूपये हो गई है। 

Also Read: MP Assembly Elections 2023: BJP का सबसे अमिर विधायक, खुद का है प्राइवेट जेट

कांग्रेस प्रत्याशी झूमा सोलंकी

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow