Lok Sabha Election Result Live: पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कितने वोटों से आगे, जानें यूपी की सभी सीटों के रूझान

296 पर एनडीए, इंडिया गठबंधन 226 और अन्य 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 243 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस (Congress) 96 सीटों से आगे चल रही है। बताते चलते है कि, पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। रूझानों से ऐसा प्रतित हो रहा है कि, वह सरकार बनाने में भी सफल नहीं हो पाएंगी। 

जून 4, 2024 - 13:37
 0
Lok Sabha Election Result Live: पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कितने वोटों से आगे, जानें यूपी की सभी सीटों के रूझान
UP Lok Sabha Seat

Lok Sabha Result 2024: सुबह से गिनती शुरू होने के महज 15 मिनट के बाद NDA INDIA Alliance से दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा था। जैसे-जैसे धूप का पारा बढ़ने लगा वैसे-वैसे गति भी कम होती गई। खबर लिखते टाइम 296 पर एनडीए, इंडिया गठबंधन 226 और अन्य 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 243 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस (Congress) 96 सीटों से आगे चल रही है। बताते चलते है कि, पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। रूझानों से ऐसा प्रतित हो रहा है कि, वह सरकार बनाने में भी सफल नहीं हो पाएंगी।    

पीएम मोदी कितने वोटों से चल रहे आगे (PM Modi is leading by how many votes)

वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Seat) - बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र मोदी 93675 वोटों से आगे चल रहे है। उनके सामने कांग्रेस उम्मीद्वार अजय राय पीछे चल रहे हैं। वहीं, BSP प्रत्याशी अथेर जमाल लारी (322600 पीछे), युग तुलसी पार्टी प्रत्याशी कोलीसेट्टी शिव कुमार (340143 पीछे), अपना दल (कमेरावाड़ी) प्रत्याशी गगन प्रकाश यादव (341276 पीछे), निर्दलिय प्रत्याशी दिनेश कुमार यादव (341719 पीछे), निर्दलिया प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी (356087 पीछे) चल रहे है। 

राहुल गांधी कितने वोटों से चल रहे आगे (Rahul Gandhi is leading by how many votes)

रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha seat) - कांग्रेस उम्मीद्वार राहुल गांधी 201044 वोटों से आगे चल रहे है। उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह पीछे चल रहे है। BSP उम्मीद्वार ठाकुर प्रसाद यादव (349807 पीछे), अखिल भारतीय अपना दल प्रत्याशी दिलीप सिंह (362172 पीछे), निर्दलिय प्रत्याशी होरीलाल (363811 पीछे), भारतीय पंचशील पार्टी प्रत्याशी सुदर्शन राम (364376 पीछे), मानवतावादी समाज पार्टी प्रत्याशी हिंद रोहिताश (364548 पीछे), अपना दल (कमेरावाड़ी) प्रत्याशी मो मोबिन (381303 पीछे) चल रहे है।

Also Read: MP Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के शुरूआती रूझान

 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow