आलसी प्रतियोगिता, विनर्स को मिलेगा तगड़ा पुरस्कार, 12 सालो से हो रही ये कंपटीशन

आलसी प्रतियोगिता के विनर्स को तगड़ा इनाम मिलेगा। इस कंपटीशन में कई सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही है। वहीं कुछ नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतियोगी को बाहर कर दिया जाता है।

सितम्बर 11, 2023 - 13:52
 0
आलसी प्रतियोगिता, विनर्स को मिलेगा तगड़ा पुरस्कार, 12 सालो से हो रही ये कंपटीशन
Lazy competition

दुनिया भर में आलसी लोगों की कमी नही है। इस वजह से उन्हें घरवालों के हर रोज ताने सुनने को मिलते है। लेकिन उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर कर आ रही है। एक देश ऐसा जहां पर अलसी लोगों के लिए कंपटीशन आयोजित करवाता है। इतनी ही नही पहले पायदन पर आने पर उनको तगड़ा पुरस्कार भी देता है। 

दरअसल, यह प्रतियोगिता उत्तरी मोंटेनेग्रो के रिसॉर्ट ग्राम ब्रेजना में इसका आयोजन हुआ है। बीते 20 दिनो से इस विचित्र कंपटीशन में सबसे आलसी 7 नागरिक पहले नंबर का खिताब पाने के लिए उत्सुक है। 

इनाम में मिलेंगे इतने हजार डॉलर

पिछले साल के कंपटीशन में 117 घंटे का रेकार्ड दर्ज किया था। इसको तोड़ने के लिए बीते 20 दिनों से आलसी लोग बेड पर पड़े है। वे बस दिन गिन रहे है। अगर इस अजीब प्रतियोंगाता में जो प्रतियोगी पहले नंबर पर आएगा तो इसको इनाम में 1070 डॉलर (1000 यूरो) मिलेंगे। भारतीय करेंसी में इसकी बाद की जाए तो यह 88,649.34 रूपये है।

रॉयटर्स से मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय फिलिप कनेजेविक प्रतियोगी दावा कर रहा है कि, यह कंपटीशन वही जीतेंगे। आगे उन्होंने बताया कि, हमारे पास सब कुछ है जो हमें चाहिए। यहां पर एक से बढ़कर एक कंपनियां है। हमारा समय तेजी से बीतता जा रहा है। उठना-बैठना जैसे खड़े होना नियमों का उल्लंघन है। हमें हर 8 घंटे में बाथरूम जाने के लिए 10 मिनट का समय मिलता है। 

Also Read: अखिल भारतीय बलाई महासंघ का चल समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित, फैली कुरीतियों को मिटाने की कही बात

इन चीजों की है अनुमति

इस कंपटीशन में प्रतियोगियों को खाने, पीने, पढ़ने, लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करने की अनुमति है। बस शर्त यह है कि, ये सारे काम उनको लेटकर करना होगा। अगर इन नियमों का उल्लंघन करते है तो उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर देंगे।  

इस वजह से हो रही 12 वर्षो से प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता के आयोजक मालिक रेडोंजा ब्लागोजेविक ने बताया कि, यह कंपटीशन 12 साल पहले आलसी मिथक का मजाक उड़ाने के लिए शुरू की थी। क्योंकि मोंटेनिग्रो के लोग बेहद ही आलसी है। इस साल की प्रतियोगिता 21 लोगों से शुरू हुई थी। लेकिन अब इसमें 7 प्रतियोगी बचे है। ये सभी लोग 463 घंटे से मेट पर लेटे हुए हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow