गुजरात पहुंची राहुल की न्याय यात्रा, कहा- भारत भाईचारे और प्यार का देश 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश, राजस्थान से अब गुजरात पहुँच चुकी है। गुजरात(Gujarat) मोदी का क्षेत्र है, यहां राहुल गांधी के लिए न्याय यात्रा निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। 

मार्च 8, 2024 - 16:48
 0
गुजरात पहुंची राहुल की न्याय यात्रा, कहा- भारत भाईचारे और प्यार का देश 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने अंतिम अंतिम दौर में चल रही है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश, राजस्थान से अब गुजरात पहुँच चुकी है। गुजरात(Gujarat) मोदी का क्षेत्र है, यहां राहुल गांधी के लिए न्याय यात्रा निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा का आज शुक्रवार को गुजरात में दूसरा दिन है। आज उन्होंने गुजरात के दाहोद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने अपनी यात्रा गुजरात के दाहोद से निकलकर संत रोड तक की, जहां भारी संख्या में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। राहुल के समर्थकों ने उनके नाम के जयकारे लगाए। 

'भारत भाईचारे और प्यार का देश है, नफरत का नहीं' (India is a country of brotherhood and love, not of hatred)

आज राहुल गांधी(Rahul Gandhi)  ने गुजरात(Gujarat) में जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय हजारों लोगों से संवाद किया। इस दौरान सभी ने कहा है कि भारत भाईचारे और प्यार का देश है, नफरत का नहीं। हम भाजपा की तरह नफरत फैलाकर देश तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का काम करते हैं। इस यात्रा के दौरान मैं कई अलग-अलग राज्यों में गया। सभी राज्य में मुझे देश के युवाओं ने बताया कि उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है।

'देश में सिर्फ 3-4 उद्योगपतियों को ही फायदा' (Only 3-4 industrialists in the country benefit)
 
उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में देश में सिर्फ 3-4 उद्योगपतियों को ही फायदा मिल रहा है। सरकार के द्वारा छोटे व्यापारियों को खत्म किया जा रहा है। राहुल(Rahul Gandhi)  ने कहा कि एक छोटे व्यापारी का कहना है कि GST हमें मारने और अडानी के लिए रास्ता बनाने का एक तरीका है। आज हर क्षेत्र में अडानी पाए जाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow