MP Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के शुरूआती रूझान

Election Commission की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों के शुरूआती रूझान जारी कर दिए है। खबर लिखने तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) सभी सीटों पर आगे चल रहे है। वहीं, इस बार कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ बीजेपी उम्मीद्वार बन्टी विवेक शाहू से 5137 वोटों से पीछे चल रहे है।

जून 4, 2024 - 11:21
 0
MP Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के शुरूआती रूझान
mp lok sabha result

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों के शुरूआती रूझान जारी कर दिए है। खबर लिखने तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) सभी सीटों पर आगे चल रहे है। वहीं, इस बार कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ बीजेपी उम्मीद्वार बन्टी विवेक शाहू से 5137 वोटों से पीछे चल रहे है।  

एमपी लोकसभा 29 सीटों के रूझान (MP Lok Sabha 29 Seat Trends)

  1. विदिशा लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान (96075 वोट से आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा (पीछे)
  2. उज्जैन लोकसभा सीट - भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया (16815 वोट आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार (पीछे)
  3. टीकमगढ़ लोकसभा सीट -  भाजपा प्रत्याशी डॉ। वीरेन्द्र कुमार (62783 वोट आगे)... कांग्रेस प्रत्याशी खुमान उर्फ ​​पंकज अहिरवार (पीछे)
  4. सीधी लोकसभा सीट - बीजेपी उम्मीद्वार डॉ राजेश मिश्रा ( 18423 वोट आगे) .... कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार (पीछे)
  5. शहडोल लोकसभा सीट - बीजेपी उम्मीद्वार हिमाद्री सिंह (45293 वोटों से आगे)... कांग्रेस प्रत्याशी फुन्दे लाल सिंह मार्को (पीछे)
  6. सतना लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह (7016 वोटों से आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा (पीछे)
  7. सागर लोकसभा सीट - भाजपा उम्मीद्वार डॉ. लता वानखेड़े (53263 वोटों से आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा (पीछे)
  8. रीवा लोकसभा सीट - भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा (17204 वोटों से आगे) ..... कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा (पीछे)
  9. रतलाम लोकसभा सीट - भाजपा उम्मीद्वार अनिता नागर सिंह चौहान (72253 वोटों से आगे) ..... कांग्रेस उम्मीद्वार कांतिलाल भूरिया (पीछे)
  10. राजगढ़ लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर (13523 वोटों से आगे) .... कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (पीछे)
  11. मुरैना लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर (11052 वोटों से आगे) ..... कांग्रेस उम्मीद्वार नीतू सत्यपाल सिंह सिकरवार (पीछे)
  12. मंदसौर लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता (55054 वोटों से आगे) .... कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर (पीछे)
  13. मंडला लोकसभा सीट - भाजपा उम्मीद्वार फग्गन सिंह कुलस्ते (36295 वोटों से आगे) .... कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह मरकाम (पीछे)
  14. खरगोन लोकसभा सीट - भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह पटेल (52511 वोटों से आगे) .... कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल बाथा खरते (पीछे)
  15. खंडवा लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल (43402 वोटों से आगे) ..... कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल (पीछे)
  16. खजुराहो लोकसभा सीट - भाजपा उम्मीद्वार विष्णु दत्त शर्मा (V.D.SHARMA) (128971 वोटों से आगे)... बीएसपी उम्मीद्वार कमलेश कुमार (पीछे)
  17. जबलपुर लोकसभा सीट - भाजपा उम्मीद्वार आशीष दुबे (88427 वोटों से आगे)..... कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव (पीछे)
  18. इंदौर लोकसभा सीट - बीजेपी उम्मीद्वार शंकर लालवानी (241865 वोटों से आगे)... कांग्रेस प्रत्याशी संजय पिता लक्ष्मण सोलंकी (281924 वोटों से पीछे)
  19. होशंगाबाद लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ( 63087 वोटों से आगे)... कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा संजू भैया (पीछे)
  20. ग्वालियर लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह (11297 वोटों से आगे)... कांग्रेस उम्मीद्वार प्रवीण पाठक (पीछे)
  21. गुना लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया (178046 वोटों से आगे)... कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र राव देशराज सिंह (पीछे)
  22. धार लोकसभा सीट - बीजेपी उम्मीद्वार सावित्री ठाकुर (67496 वोटों से आगे).... कांग्रेस उम्मीद्वार राधेश्याम मुवेल (पीछे)
  23. देवास लोकसभा सीट - भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी (156113 वोटों से आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राधाकिशन मालवीय (पीछे)
  24. दमोह लोकसभा सीट - भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी (92275 वोटों से आगे)..... कांग्रेस उम्मीद्वार तरबर सिंह लोधी (बंटू भैया) पीछे
  25. छिंदवाड़ा लोकसभा सीट - भाजपा उम्मीद्वार बंटी विवेक साहू (21740 वोटों से आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी नकुल कमलनाथ (पीछे)
  26. भोपाल लोकसभा सीट - भाजपा उम्मीद्वार आलोक शर्मा (59799 वोटों से आगे)..... कांग्रेस प्रत्याशी अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव (पीछे)
  27. भिंड लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय (3408 वोटों से आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया (पीछे)
  28. बैतूल लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी दुर्गादास (डी.डी.) उइके (129631 वोटों से आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम (पीछे)
  29. बालाघाट लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी भारती पारधी (32799 वोटों से आगे).... कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट अशोक सिंह सरसवार (पीछे)

नोट-  ये आंकड़े भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से लिए गए है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow