Indore metro news: इंदौर में मेट्रो रेल के तीन डिब्बे पहुंचे, शहर में इस तारीख को दौड़ेगी, जानिए कहां बने

इंदौर शहर में जल्द ही मेट्रो रेल चलने वाली है। इसके लिए गुजरात से तीन कोच बीते बुधवार को शहर पहुंच गए है।

अगस्त 31, 2023 - 16:09
 0
Indore metro news: इंदौर में मेट्रो रेल के तीन डिब्बे पहुंचे, शहर में इस तारीख को दौड़ेगी, जानिए कहां बने
indore metro news

Indore metro news: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर बहुत जल्द गति मिलने वाली है। इसके लिए गुरजरात से मेट्रो रेल के ती डिब्बें शहर पहुंच गए है। इनका भूमिपूजन शहर के सांसद शंकर लालवानी किया है। इसके बाद तीनों कोच को पटरियों पर उतार गया। अगले महीने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करने वाले है। बता दें, प्रदेश के दो शहरों इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल का काम चल रहा है। लेकिन पहले इसकी शुरूआत इंदौर से होने वाली है। कोच की आने की खुशी में सीएम ने सोशल मीडिय के माध्यम से प्रदेशवासियों को बधाई दी है। 

शहर के इस हिस्से में होगा ट्रायल

मिली सूचना के मुताबिक, शहर में 15 सितंबर से मेट्रो रेल का ट्रायल रन होने जा रहा है। सीएम शिवराज की मौजूदी में हरी झड़ी दिखाई जाएगी। जो इंदौर के गांधी नगर से टीसीएस चौराहे तक होगा। यह कुल 5.9 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। बता दें, इस दूरी में 5 स्टेशन बनाए गए है। इसके हर स्टेशन पर 8-8 एस्केलेटर लगाने की योजना बनाई जा रही है। 

मेट्रो अधिकारियों ने दी ये अहम जानकारी

मेट्रो रेल के अधिकारियों के अनुसार, सितंबर महीने से मेट्रो रेल ट्रैक में दौड़ने के लिए तैया है। इसके ट्रायल के लिए विशेष यार्ट बनाए गये है। इनमें 25 ट्रेनों को रखा जा सकता है। मेट्रो के इन कोचों को पटरी तक पहुंचाने के लिए फोर पॉइंट जैत क्रेन लाई गयी है। जो मेट्रो डिपों मे लाया गया है। इसके अनलोडिंग में सयम लग सकता है। 

युद्ध स्तर पर चल रहा काम

सांसद शंकर लालवानी गुरूवार सुबह पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। उसके बाद सुबह 10 बजे विशाल क्रेन की मदद से मेट्रो रेल कोच को ट्राले से उतारा गया। उसके बाद अधिकारियों ने बताया कि, 15 सितंबर से पहले तय किए गए रूट तैयार हो जाएगे। फिर 15 सितंबर को लाए गए कोच का ट्रायल शुरू होगा। इसके लिए मेट्रों रेल के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। 

Also Read: Asia cup 2023: क्रिकेट लवर्स को Disney + Hotstar ने दिया बड़ा सप्राइज, जानकर खुशी से झुम उठेंगे

देर रात इंदौर पहुंचे कोच

दरअसल, गुजरात के सांवली से बीते सात दिन पहले इंदौर के लिए रवाना हुए थे, जो बीते बुधवार देर रात शहर पहुंच गए थे। इन्हें बड़े कंटेनर मेंं लाया गया था। जिन्हें बड़ी क्रेन की मदद से गांधीनगर मेट्रो डिपो पर उतारा गया। कंटेनर ने करीब 800 किलोमीटर की दूर तय की थी। तब जाकर इंदौर पहुंचे। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow