MP News: मध्य प्रदेश के तीन टीचरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, केंद्र सरकार ने जारी की सूची

5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षकों सम्मानित करने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें पूरे भारत से जिन टीचर्स ने उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें नावाजा जाता है। इस दौरान 50 हजार नगद और सिल्वर मेडल दिया जाता है।

अगस्त 28, 2024 - 10:32
 0
MP News: मध्य प्रदेश के तीन टीचरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, केंद्र सरकार ने जारी की सूची
Teachers Day

Happy Teachers Day: इस शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के तीन शिक्षकों को दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से सूची भी जारी कर दी है। बताते चलते है कि, हर वर्ष केंद्र सरकार ये क्रार्यक्रम करवाती है। जिसमें देश के सभी राज्यों से शिक्षकों चयन करती है। इस बार तीन टीचरों का चयन हुआ है। उनके नाम प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग ने घोषित कर दिया है।

क्यों दिया जाता है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

देश भर में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षकों सम्मानित करने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें पूरे भारत से जिन टीचर्स ने उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें नावाजा जाता है। इस दौरान 50 हजार नगद और सिल्वर मेडल दिया जाता है। इसके अलावा शिक्षकों को आने जाने का खर्च और ठहरने की व्यवस्था भी केंद्र सरकार की तरफ से की जाती है। 

MP के इन तीन टीचरों को मिलेगा पुरस्कार

एमपी सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2024 के लिए प्रदेश के तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें एक दमोह जिले में पदस्थ शिक्षक माधव प्रसाद पटेल, मंदसौर के शासकीय हाई स्कूल खजुरिया सारंग से सुनीता गोधा और डिंडोरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यरत सुनीता गुप्ता का चयन हुआ है। इन सभी शिक्षकों को दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow