Lok Sabha Election Result: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी अधिकारियों को चेतवनी

जयराम ने कहा कि, प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलड़वाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। दरअसल, जयराम ने दावा किया है कि, उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर जिला अधिकारियों को फोन करके सीटें जिताने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यूपी के महाराजगंज, बांसगांव, मुजफ्फर नगर, मेरठ सीटों पर जिला अधिकारियों को फोन करते सीट जिताने की बात कहीं है। इसके लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। 

जून 4, 2024 - 17:02
 0
Lok Sabha Election Result: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी अधिकारियों को चेतवनी
Congress leader Jairam Ramesh

Lok Sabha Election Result 2024 News: बीजेपी का नारा 400 पार धराशाही होते हुई दिखाई दे रहा है। NDA करीब 300 सीटों के पास सिमटता हुआ, जबकि BJP 245 के आसपास दिखाई दे रही है। वहीं, India Alliance 230 सीटों के करीब हासिल कर सकता है। इस बीच कांग्रेस दिग्गज नेता जयराम रमेश ने सरकारी अधिकारियों को खुली चेतावनी दे दी है। और कहां कि, इंडिया अलायंस की सरकार बनाने की बात कहीं है। 

शुरूआती रूझानों की बात करें तो बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए नजर आ रही थी। लेकिन अब भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती है, क्योंकि सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा होना चाहिए। लेकिन राजनीतिक जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीए से जुड़े दल संभवत नहीं छोड़कर जाते है तो...

क्या बोले प्रशासनिक अधिकारियों को- जयराम रमेश

एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जयराम ने कहा कि, प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलड़वाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। दरअसल, जयराम ने दावा किया है कि, उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर जिला अधिकारियों को फोन करके सीटें जिताने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यूपी के महाराजगंज, बांसगांव, मुजफ्फर नगर, मेरठ सीटों पर जिला अधिकारियों को फोन करते सीट जिताने की बात कहीं है। इसके लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। 

Also Read: Lok Sabha Election Result Live: पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कितने वोटों से आगे, जानें यूपी की सभी सीटों के रूझान

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow