LPG सिलेंडर 1100 रूपये में वे कहते है हिंदुस्तान-पाकिस्तान, सचिन पायलट ने BJP पर जमकर किया हमला

किसानों के खिलाफ तीन काले कानून क्यों बनाएं तो उनका जवाब आता है कि, मंदिर और मस्जिद...वहीं, उन्होंने अग्रिवीर चालु करते नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। नौजवान लड़के 19-20 साल में भर्ती होगे। फिर चार साल की नौकरी करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। इनके पास मंदिर, मस्जिद और मुसलमान के अलावा कोई बात नहीं है।

नवंबर 20, 2023 - 18:57
 0
LPG सिलेंडर 1100 रूपये में वे कहते है हिंदुस्तान-पाकिस्तान, सचिन पायलट ने BJP पर जमकर किया हमला
कांग्रेस नेता सचिन पायलट

राजस्थान विधानसभा चुनाव में चंद दिन बचे है। इसको लेकर कांग्रेस-भाजपा लगातार वार-पलटवार कर रही है। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे। वहीं, आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, दूसरों पर उंगली उठाने से बेहतर होगा की वह अपने अंदर भी झांके। वहीं, एक जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि, योगी आदित्यनाथ यहां पर आए थे। उनसे पूछना कि, यहां पर एलपीजी सिलेंडर 1100 रूपये में क्योंकि बिक रहा है? तो वे हिंदुस्तान-पाकिस्तान कहते है। 

3 काले कानून क्यों बनाएं

आगे उन्होंने कहा कि, हम उनसे पूछते है कि, किसानों के खिलाफ तीन काले कानून क्यों बनाएं तो उनका जवाब आता है कि, मंदिर और मस्जिद...वहीं, उन्होंने अग्रिवीर चालु करते नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। नौजवान लड़के 19-20 साल में भर्ती होगे। फिर चार साल की नौकरी करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। इनके पास मंदिर, मस्जिद और मुसलमान के अलावा कोई बात नहीं है। हमारी सरकार ने रोजगार का अधिकार दिया , सूचना का अधिकार दिया, खाद्ध सुरक्षा का अधिकार और शिक्षा का अधिकार दिया है। इसके अलावा राजीव गांधी ने महिलाओं को ग्राम पंचायत के भीतर आरक्षण दिया है। 

Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी ने सनातन धर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर किया जबरदस्त वार

BJP बार-बार हो रही हिटविकेट

आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा यहां बार-बार हिटविकेट हो रही है। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने अंदर भी झांक कर देखें। देश के लिए 10 सालों में क्या किया है? वहीं, राजस्थान में क्या प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे है। आपका एजेदा बताईए। हम राजस्थान में पहले से ही पूर्ण महूमत की सरकार बनाने जा रहे है। उनके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आरोप लगया है कि, भाजपा की नीति बडे़ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम करती है। वह कभी भई गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के बारें में नहीं सोचती है। वहीं, अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो कांग्रेस की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow