BJP ने राजस्थान ट्रैक्टर कांड में कांग्रेस को घेरा, प्रियंका गांधी बोली ये मणिपुर नहीं

आज प्रियंका गांधी राजस्थान पुहंच रही है। मैं भाजपा प्रवक्ता और एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के नाते प्रियंका से मांग करता हूं कि, वह अपनी सभा से पहले भरतपुर में हुई दर्दनाक घटना स्थल पर पहुंचे।

अक्टूबर 25, 2023 - 19:31
 0
BJP ने राजस्थान ट्रैक्टर कांड में कांग्रेस को घेरा, प्रियंका गांधी बोली ये मणिपुर नहीं
राजस्थान ट्रैक्टर कांड

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। आपसी झगड़े में एक शख्स के उपर ट्रैकर चढ़ा दिया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने गहलोत सरकार पर हमाल बोल दिया है। चुनाव दौरे पर पंहुची प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि, ये मणिपुर नहीं है। यहां पर न्याय होता है। बता दें, ट्रैक्टर कांड में भाजपा के तमाम बड़े नेताओं  ने कड़े शब्दों में मामले को लपक लिया है। लगातार कांग्रेस पर हमला कर रहे है। वहीं कांग्रेस भी उनके जवाब देते हुए नजर आ रही है। 

जानिए किसने क्या कहा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज कहा कि, राजस्थान के भरतपुर में घटना को जो दृश्य सामने आया है। उसे आपने देखा होगा। एक ट्रैक्टर निरपत नाम के व्यक्ति के ऊपर चढ़ जाता है। उस युवक की हत्या हो जाती है। ये हत्या केवल युवक का नही है, बल्कि राजस्थान ही नही जहां पर कांग्रेस की सरकार है। उन सभी राज्यों का विषय है। जहां पर कांग्रेस की सरकार है। वहां के लोगों को किस प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने आगे बताया कि, मुझे जानकारी मिली है कि, आज प्रियंका गांधी राजस्थान पुहंच रही है। मैं भाजपा प्रवक्ता और एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के नाते प्रियंका से मांग करता हूं कि, वह अपनी सभा से पहले भरतपुर में हुई दर्दनाक घटना स्थल पर पहुंचे। और हुई ये वीभत्स हत्या के दौषियों के साथ प्रशासन पर कर्रवाई करके दिखाएं।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल क्या बोले

इस हत्या पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में रेप की घटना हुई थी तो प्रियंका गांधी वहां पर गई थी। वहीं राजस्थान में एक आदमी को कुचलने पर वह उनके घर पर क्यों नही जाती। उन्हें वहां पर जाना चाहिए, क्या उन्हें राजस्थान की घटना नही दिखाई देती है। इस पर प्रियंका को जवाब देना चाहिए। 

राजस्थान महिला अपराध में नंबर बन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, सरकार कोई भी कदम नही उठा रही है। इस वजह से ऐसी घटनाएं हो रही है। प्रदेश महिला अपराध में नंबर वन है। वहीं उन्होंने दावा किया है कि, राज्य को कांग्रेस ने अपराध वाला प्रदेश बना दिया है। अब समय आ गया है। जनता कांग्रेस को जवाब देगी। कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए आई है। 

राजस्थान मणिपुर नही है यहां पर न्याय होगा- कांग्रेस 

कांग्रेस नेता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने भाजपा का जवाब देते हुए कहा कि, राजस्थान की घटना पर हमारे नेता नजर बनाए हुए है। हम पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रयास कर रहे है। राजस्थान मणिपुर नही है, यहां पर न्याय होता है। प्रदेश में हमारी सरकार किसी भी व्यक्ति पर अन्याय नही होने देगी। हम अपराधियों को सजा जरूर दिलाएंगे। कभी भी राजस्थान की जनता भाजपा को नही चुनेगी। 

दरअसल, बुधवार को प्रियंका गांधी राजस्थान के झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोल दिया। और कहा कि, इनकी घोषणाएं खोखली होती है। 

Also Read: MP Elections 2023: पिछड़ा वर्ग के उम्मीद्वार को टिकट देने से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

क्या है भरतपुर का ट्रैक्टर कांड

भरतपुर जिले के अड्डी गांव में बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच विवाद चल रहा था। यह झगड़ा जमीन को लेकर था। इस बीच आज दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। बयाना सदर थानाधिकारी जयप्रकाश परमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई (News Agency PTI) से कहा कि, दोनो पक्षों के झड़प के दौरान अतर सिंह का बेटा (30-35 वर्षीय) निरपत सिंह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बहादुर पक्ष के एक व्यक्ति ने निरपत के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। जिसमें उसकी मौत हो गई।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow