पीएम नरेंद्र मोदी ने सनातन धर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर किया जबरदस्त वार 

कांग्रेस पर जमदस्त वार करने के बाद हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में दलित समाज (dalit society) के पुजारी का भी जिक्र करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर भी हमला बोल दिया। और कहा कि, ऐसी पावन धरती पर कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता जो सीएम नीतिश कुमार (CM Nitish Kumar) है।

नवंबर 20, 2023 - 17:57
 0
पीएम नरेंद्र मोदी ने सनातन धर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर किया जबरदस्त वार 
mp modi

Rajasthan Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज (सोमवार) राजस्थान (Rajasthan) के पाली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) और उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस और उसके घमंडियां गठबंधन ने सनातन के लिए क्या नहीं कहा है। साथ ही वे सनातन को समाप्त करने की घोषणा कर रहे है। अगर सनातन खत्म हो गया तो राजस्थान की संस्कृति को भी समाप्त कर दिया देंगे। क्या उनको आप सनातन खत्म करने देगें? कांग्रेस जो कारनामें कर रही है, उन्हें चलने देंगे क्या? साथ ही घमंडिया गठबंधन की ये करतूत को मान्य करेंगे।

कांग्रेस पर जमदस्त वार करने के बाद हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में दलित समाज (dalit society) के पुजारी का भी जिक्र करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर भी हमला बोल दिया। और कहा कि, ऐसी पावन धरती पर कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता जो सीएम नीतिश कुमार (CM Nitish Kumar) है। और उन्होंने दलित समाज के पूर्व सीएम के लिए ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जो सामान्य नागरिक भी नही बोलता है।  

दलितों के खिलाफ अत्याचार- पीए मोदी

उन्होंने आगे कहा कि, दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर कांग्रेस पट्टी बांध लेती है। वहीं, राजस्थान में भी ऐसा ही हुआ है। जबसे महिलाओं को लेकर आरक्षण पारित किया है, तब से इन लोगों ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र अभियान शुरू कर दिया है। इन्होंने ने कैसी-कैसी आपत्तिजनक टिप्पणियां हमारी माताओं और बहनों के लिए की है। वहीं, बिहार के सीएम ने विधानसभा में भी हमारी माताओं और बहनों के लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया है। फिर भी कांग्रेस चुप रही।

Also Read: गूगल पर जादू, ये चार मैजिकल वर्ड सर्च करने पर हिल जाएगा दिमाग

सीएम गहलोत पर जमकर बरसे

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि, महिला विरोधी कांग्रेस कभी भी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती है। और उनकी सुरक्षा भी नहीं कर सकती है। इस वजह से कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बना दिया है। जिन महिलाओं ने थाने में शिकायतें दर्ज करवाई है। उन्हें सीएम गहलोत ने फर्जी बताया है। वे महिलाओं को सर्टिफिकेच बांट रहे है कि, वे फर्जी मुकदमा दर्ज करवा रही है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow