प्याज की कीमतों में आया तेजी से उछाल, कही टमाटर जैसे ना हो जाएं हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते एक सप्ताह में दोगुनी कीमत पर प्यार की खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा तमाम राज्यों के बाजारों में अलग-अलग खुदरा कीमतें देखने को मिल रही है।

अक्टूबर 28, 2023 - 18:54
अक्टूबर 28, 2023 - 18:55
 0
प्याज की कीमतों में आया तेजी से उछाल, कही टमाटर जैसे ना हो जाएं हाल
Onion Price Hike

दिवाली के पहले और नवरात्रि के बाद से ही प्याज की कीमत में उछाल देखने को मिली है। अचानक दाम बढ़ने सरकार ने कमर कर ली है। और इसको कंट्रोल करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते एक सप्ताह में दोगुनी कीमत पर प्यार की खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा तमाम राज्यों के बाजारों में अलग-अलग खुदरा कीमतें देखने को मिल रही है। इससे लोगों को में डर बना हुआ है कि, कही त्योहारों में प्याज की कीमतें आसमान तो नही छू लेंगी। इस बीच केंद्र सरकार ने लोगों के लिए राहत भारी खबर दी है। आइए जानते है....

100 रूपये किलो तक हो सकती है खरीदारी

दिल्ली के गाजियाबादा में एक ट्रेडर ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बता करते हुए बताया कि, यहां पर आज (20 अक्टूबर) को प्याज की कीमत 70 रूपये किलों के भाव से बिक रहा है, जबकि, शुक्रवार को 60 रूपये किलो थी। वही एक सप्ताह पहले कीमतें 32, 37 और 40 रूपये प्रति किलों तक बिक रहा था। एक रिटेल वेंडर के मुताबिक, प्याज की कीमतें 100 रूपये प्रति किलो तक भी जा सकती है। इस त्योहारी सीजन में प्याज की बढ़ती कीमतें आम लोगों को परेशानी में डाल सकता है। अब तक प्याज के दाम 57 फीसदी से अधिक बढ़ चुके है। 

Also Read: Khargone News: जिले का सबसे अमीर प्रत्याशी, इतने करोड़ की है संपत्ति

दामों को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार का बयान

न्यूज एजेंसी पीटीआई से कंज्यूमर अफेयर्स सचिव रोहित कुमार सिंह ने बात करते हुए बताया कि, प्याज की कीमतों पर काबू पाने के लिए अगस्त 2023 से ही प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्याज के बफर स्टॉक को बाजार में रिलीज किया जा रहा है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि, बाजार में प्याज की प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। अगस्त 2023 से अब तक सरकार मार्केट में कुल 1.70 लाख टन बफर स्टॉक को बेच चुकी है। इसमें 22 राज्य शामिल है। ये काम भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विरणन महासंघ (NAFED) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) के साथ किया गया है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow