डिप्टी सीएम देवड़ा खरगोन में बोले- कोई माई का लाल हिसाब दें दें
कांग्रेस ने 75 साल में से 60 साल कर राज किया है। उनसे इसका हिसाब पूछना चाहिए, क्योंकि ये जनता का हक बनता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी कहा कि, इस बार हार का ब्याज सहित हिसाब चुकाना है। हमारी सरकार ने जनता के हित के लिए कई काम किए है। वहीं, सरकार व हितग्राही के बीच एक भी बिचौलिया नहीं बचा है।
रविवार को खरगोन जिले के भगवानपुरा और कसरावद तहसील में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए थे। सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोल दिया। और कहां कि, कांग्रेस में कोई माई का लाल हो तो 60 साल का हिसाब जनता को दें। साथ ही कहा कि, जनता का हक बनता है कि, वह उनसे हिसाब पूछें।
जनता को बरगलाने का काम कर रहे
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने 75 साल में से 60 साल कर राज किया है। उनसे इसका हिसाब पूछना चाहिए, क्योंकि ये जनता का हक बनता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी कहा कि, इस बार हार का ब्याज सहित हिसाब चुकाना है। हमारी सरकार ने जनता के हित के लिए कई काम किए है। वहीं, सरकार व हितग्राही के बीच एक भी बिचौलिया नहीं बचा है। कांग्रेस हमेशा से ही जनता को बरगलाने का काम करती आ रही है।
Also Read: Pushap 2 Teaser Release Date : पुष्पा 2 का बड़ा अपडेट, Allu Arjun ने स्टूडियो से दिखाई झलक
मोदी सरकार संविधान बदल देंगी
डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, पिछले चुनाव में कांग्रेस कहती थी कि, मोदी सरकार पूरे संविधान को बदल देंगी और साथ ही आरक्षण को समाप्त कर देंगी। लेकिन आपको बता दें कि, बीजेपी सरकार मातृ-शक्ति को आरक्षण देकर उन्हें मजबूती प्रदान करने का काम कर रही है। बता दें, इस दौरान लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुभाष कोठारी, खरगोन जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संयोजक बालकृष्ण पाटीदार और प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?