ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट ने जयविलास पैलेस के बाहर किया हंगामा, कांग्रेस सरकार गिराने में निभाई थी भूमिका

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। इसमें सिंधिया गुट मुन्नालाल गोयल टिकट कटने से नाराज है। और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जयविलास पैलेस का घेराव कर लिया है।

अक्टूबर 22, 2023 - 16:04
 0
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट ने जयविलास पैलेस के बाहर किया हंगामा, कांग्रेस सरकार गिराने में निभाई थी भूमिका
Jyotiraditya Scindia

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव सिर पर है। और लगभग सभी पार्टियों ने 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीद्वारों की पांचवी लिस्ट जारी की थी। इस सूची से कई जगह पर विवाद भी शुरू हो गया है। वहीं ग्वालियर सीट से पूर्व मंत्री माया सिंह को प्रताशी बनाया गया है। इस वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। इसमें सिंधिया गुट मुन्नालाल गोयल टिकट कटने से नाराज है। और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जयविलास पैलेस का घेराव कर लिया है। पैलेस के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच सिंधिया खुद उनसे मिलने पहुंच गए है। और उनको मनाने की कोशिश कर रहे है।   

कमलनाथ सरकार गिराने में मुख्य भूमिका

2020 में कमलनाथ की सरकार सिंधिया गुट के विधायकों के इस्तीफे के कारण गिर गई थी। पार्टी से नाराज होने के बाद वह अपने साथ कई विधायकों को भाजपा में ले गए थे। पूर्ण बहुमत न होने के कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। सिंधिया के साथ मुन्नालाल गोयल भी उनके साथ चले गए थे। गोयल ने विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा। लेकिन वह ये चुनाव हार गए। और कांग्रेस से सतीश सिकरवार जीत गए। हालांकि, गोयल को इसके बाद भी राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया था।   

Also Read: कांग्रेस प्रदेश कार्यलाय में तोड़फोड़, दिग्विजय सिंह और उनके बेटे की फोटो पर गोबर पोता और मारे जूते

उद्घाटन और शिलान्यास में मुख्य भूमिका

उप-चुनाव में मिली हार के बाद भी मुन्नालाल और उनके समर्थक लगातार इलाके में एक्टीव रहें। इतना ही नही सरकार द्वारा उनकी विधानसभा में होने वाले उद्घाटन, शिलान्यास और पार्टी संगठन के आयोजनों में उनकी मुख्य भूमिका रहती थी। इसके चलते गोयल के समर्थकों को पूरा विश्वास था कि, टिकट उनको ही मिलेंगा। लेकिन जब पांचवी सूची जारी की गई तो उनकी जगह माया सिंह को टिकट दे दिया गया। इस वजह से उनके समर्थकों का गुस्सी फूट पड़ा और चक्का जाम कर सुबह जयविलास पैलेस का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow