एमपी कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बवाल, विरोध जताकर पुतला फूंका, कमलनाथ को मिली धमकी 

मैं उनका और पार्टी का राइट हैंट थे। हमारे साथ इतना बुरा हुआ है। मैं अब अगल-बगल नही देखूंगा। मैं ये तो नही कह सकता की कितनी सीटों पर पार्टी को नुकसान होगा। लेकिन जिलें में कमलनाथ को मजा तो चखाऊंगा।

अक्टूबर 16, 2023 - 12:23
 0
एमपी कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बवाल, विरोध जताकर पुतला फूंका, कमलनाथ को मिली धमकी 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग करने के दिन ज्यादा दूर नही है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी 94 सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारनें के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। दूसरी और कांग्रेस ने बीते रविवार को 144 उम्मीद्वारों की सूची जारी कर दी है। इसके जारी करते ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। यहां तक की नरयावली विधानसभा में घोषित प्रत्याशी का पुतला भी फूंक दिया है। इसके साथ कमलनाथ के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। नागौद सीट से पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम को धमकी भी दे दी है। 

यादवेंद्र ने बयान जारी कर दी धमकी

सतना जिले की नागौद सीट से 2013 कांग्रेस विधायक रहे यादवेंद्र सिंह ने टिकट कटने के कुछ घंटे के बाद भोपाल में बसपा जॉइन कर ली थी। वह अपनी पीड़ा सुनाते हुए फफक कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि, ब्योहारी में राहुल गांधी की सभा हुई। इस दौरान अजय सिंह (राहुल भैया) ने मुझे कहा था कि, यदि प्रत्याशियों का चयन सभी ठिक रहा तो संभाग की 30 सीट में से 24 सीटों पर पार्टी ही जीत हासिल करेंगी।

मैं उनका और पार्टी का राइट हैंट थे। हमारे साथ इतना बुरा हुआ है। मैं अब अगल-बगल नही देखूंगा। मैं ये तो नही कह सकता की कितनी सीटों पर पार्टी को नुकसान होगा। लेकिन जिलें में कमलनाथ को मजा तो चखाऊंगा।

फोन किया लेकिन किसी ने फोन नही उठाया

उन्होंने आगे बयान देते हुए कहा कि, मैंने इस्तीफा इसलिए दिया, क्योंकि पार्टी में कोई पूछने वाला नही है। कमलनाथ को इतना अहंकार हो गया है कि, टिकट बंटने के 6-8 घंटे हो गए थें। मैं इंतजार कर रहा था। और मुझे कह दिया था कि, आप तैयारियां करो। वहीं पूर्वी सीएम दिग्विजय ने मुझे कहा कि, आप दिल्ली और भोपाल क्यों आए हो। आप सिर्फ इलाके में काम करों। मैने पार्टी जॉइन की है तक से लगातार सेवा करते आ रहा हूं। मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। टिकट बंटने के बाद में सबको फोन किया, लेकिन किसी ने भी मैरे फोन का जबाव नही दिया। 

Also Read: MP Breaking News: कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, 70 विधायकों के कटे नाम

इन सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध

  • सागर जिले की नरयावली सीट से सुरेंद्र चौधरी को टिकट दिया गया है। यहां से दावेदारी कर रही शारदा खटीक का टिकट काट दिया। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से अलग होने के बाद उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेताओं ने मुझे कहा कि, तीन बार हारे हुए व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। उसके बाद भी सुरेंद्र चौधरी को टिकट दिया।
  • टीकमगढ़ जिले की खरगापुर सीट से कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने पीसीसी डेलिगेट (PCC Delegate) के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ और कांग्रेस नेतृत्व ने पिछड़े वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की बात कही थी। लेकिन पूरे जिले में एक ही समाज के लोगों को टिकट बाट दिए है।
  • दतिया में बनाए गए प्रत्याशी अवधेश नायक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया। राजेंद्र भारती पिछली बार 2.5 हजार वोटों से हार गई थी। टिकट न मिलने की वजह से रविवार को ही राहुल गांधी से मिलने के लिए रवाना हो गए।
  • देवास जिले की सुवासरा सीट से उम्मीद्वार राकेश पाटीदार को बनाया गया है। उनके विरोध में बालु सिंह तरनोद ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।
  • इंदौर विधानसभा क्रमाक 4 से अक्षय को टिकट नहीं मिला। उसके बाद उनके समर्थकों ने घोषित प्रत्याशी का पुतला जलाया है। इस सीट से पार्टी ने राजा मंधवानी को उम्मीद्वार बनाया है।
  • बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया है। उनके विरोध में विवेक यादव ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

Also Read: BJP की पांचवी सूची जारी होने से पहले घमासान, अंदर खाने से मिली ये अहम जानकारी

  • ग्वालियर ग्रामीण से केदार कंसाना ने भारी समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड दी है। वे यहां से निर्दलीय लड़ने की तैयारियों में जुट गए है। इस सीट से साहब सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • छतरपुर की महाराजपुर सीट से दावेदारी अजय दौलत तिवारी कर रहे थे। उनका टिकट कटने के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ने की बात कही है। वही इस सीट से नीरज दीक्षित को प्रत्याशी घोषित किया है।
  • धार जिले की धरमपुर सीट से पांचीलाल मेड़ा को उम्मीद्वार बनाया है। इस सीट से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी टिकट की मांग कर रहे थे। फिलहाल वह पार्टी से नाराज है।
  • मनोज चावला को रतलाम जिले की आलोट सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। उनका विरोध पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू कर रहे है। इतना ही नही वे निर्दलीय चुनाव भी लड़ेगे।
  • छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से पार्टी ने रेत करोबारी चरण सिंह यादव को टिकट दिया है। उनका विरोध करते हुए सेवादल के जिला संगठन राजेश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow