MP Elections 2023: पिछड़ा वर्ग के उम्मीद्वार को टिकट देने से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा सीट पर जहां भारतीय जनता पार्टी ने लखन कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। लखन कुमार वर्मा पूर्व में दो बार के जिला पंचायत सदस्य हैं, तथा चौरई विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे।

अक्टूबर 25, 2023 - 12:04
अक्टूबर 25, 2023 - 12:06
 0
MP Elections 2023: पिछड़ा वर्ग के उम्मीद्वार को टिकट देने से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
congress news

इस विधानसभा सीट पर कई बड़े-बड़े नाम की दावेदारी रही है चुनाव से कई महीने पहले तक तो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के स्वयं चौराहे विधानसभा क्षेत्र से लड़ने का अनुमान था। लेकिन जब उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने नरसिंहपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया तो राजनीतिक पंडित मध्य प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह को चौरई विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने का आकलन कर रहे थे। इसके साथ ही क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे का जो सन 1990 से क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा दो बार के भारतीय जनता पार्टी  विधायक रह चुके हैं।

लंबे समय से BJP के लिए काम करना

भारतीय लोकतंत्र में अब ऐसा सहयोग काम ही देखने को मिलता है। जब कोई राष्ट्रीय पार्टी जमीन से जुड़े या आर्थिक स्थिति से कमजोर किसी कार्यकर्ता को अपना विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए कुछ ऐसा ही हुआ है। छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा सीट पर जहां भारतीय जनता पार्टी ने लखन कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। लखन कुमार वर्मा पूर्व में दो बार के जिला पंचायत सदस्य हैं, तथा चौरई विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे।

राजनीतिक हलचल हुई तेज

ऐसे में चौरई विधानसभा सीट से लखन वर्मा को टिकट दिए जाने से क्षेत्र में सभी को चौंका दिया है तथा राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंडित रमेश दुबे के समर्थक जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तथा शीर्ष नेतृत्व से नाराजगी दिख रहे हैं यह नाराजगी खुलकर सड़कों पर भी आई जब छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय पर दुबे समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता कि, भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्यकर्ता को टिकट देकर अपने कैडर आधारित पार्टी होने की छवि को बरकरार रखा है। भाजपा प्रत्याशी लखन कुमार वर्मा चौरई विधानसभा क्षेत्र के बिछुआ मंडल में एक छोटे से गांव पिपरिया कला के निवासी हैं वह मूल रूप से कृषि का कार्य करते हैं लोधी समाज से आते हैं तथा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं।

Also Read: कांग्रेस एमपी अध्यक्ष कमलनाथ ने किया वादा, सरकार बनने पर श्रीलंका में बनेगा सीता मंदिर

चौधरी सुजीत मेर सिंह, वर्तमान कांग्रेस विधायक

कांग्रेस झेल रही अंतर कलह

राजनीतिक विश्लेषक बिछुआ मंडल चंद मंडल तथा खमर्पणी क्षेत्र के आसपास लखन वर्मा की मजबूत पकड़ होने का आकलन करते हैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा लखन वर्मा को टिकट दिए जाने से क्षेत्र की राजनीति अधिक दिलचस्प मोड़ ले चुकी है कांग्रेस ने यहां से वर्तमान विधायक सुजीत मेरे सिंह को ही टिकट दिया है जिनके पिता अमीर सिंह भी चौरई से विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र में कांग्रेस भी अंतर कलह झेल रही है जहां युवा नेता बंटी पटेल को टिकट न दिए जाने से भी लोग नाराज हैं ऐसे में इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई देखना दिलचस्प रहेगा।

लखन कुमार वर्मा

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow