आज खजुराहो में रहेंगे CM यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रचार अभियान करेंगे शुरु 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा(VD Sharma) को उम्मीदवार घोषित करने के बाद वे आज यानी महाशिवरात्रि के पावन अवसर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

मार्च 8, 2024 - 13:36
 0
आज खजुराहो में रहेंगे CM यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रचार अभियान करेंगे शुरु 

देश में कुछ महीनों के अंदर लोकसभा चुनाव होने है। जिसके चलते बीजेपी ने अपनी पहली सूचि जारी कर दी है। इस सूचि में मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के कई उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश के खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। 

'आज वीडी शर्मा शुरू करंगे प्रचार अभियान' (VD Sharma will start campaign today)

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा(VD Sharma) को उम्मीदवार घोषित करने के बाद वे आज यानी महाशिवरात्रि के पावन अवसर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। ख़बरों के अनुसार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ आज खजुराहो के प्राचीन मतंगेश्वर महादेव के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद मानकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। 

'बागेश्वर धाम जाएंगे मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष' (Chief Minister and State President will visit Bageshwar Dham)

इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज दोपहर करीब 2.45 बजे दोनों दिग्गज नेता खजुराहो में मंतगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर आगामी लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज दोपहर करीब 4 बजे बागेश्वर धाम में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत होंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव प्रदेश की राजधानी भोपल(Bhopal) के लिए रवाना होंगे। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow