Jawan हर दिन थमने का नाम नही, 37वें दिन भी सिनेमाघरों में मचाया तहलका, जानें अब तक का कलेक्शन

किंग खान पठान के बाद से एक से बढ़कर एक फिल्म लेकर आ रहे है। इससे लोग उनको बेहद प्यार दे रहे है। इतना ही नही जवान रिलीज होने के बाद कई जगह थियटर्स हाउस फुल भी हुए थे। और सिनेमाघरों में लगे पोस्टर पर फैंस ने दुध से अभिषेक भी किया था।

अक्टूबर 13, 2023 - 15:59
 0
Jawan हर दिन थमने का नाम नही, 37वें दिन भी सिनेमाघरों में मचाया तहलका, जानें अब तक का कलेक्शन
Jawan Collection

Jawan Collection Day 37: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (film jawan) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए नजर आ रही है। 36वें दिन बीत जाने के बाद भी सिनेमाघरों में ऑडियंस थमने का नाम नही ले रही है। ये मूवी उनके करियर की सबसे बड़ी बन चुकी है। इस फिल्म के पहले उनकी इस साल कि बड़ी फिल्म पठान से शानदार शुरूआत हुई थी। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John abraham) मुख्य भूमिका में थे। उनकी इस साल की दोनों फिल्में हिट होने के साथ एक फिल्म दिसबंर में आने वाली है। 

जवान की सिनेमाघरों में पकड़ मजबूत

किंग खान पठान के बाद से एक से बढ़कर एक फिल्म लेकर आ रहे है। इससे लोग उनको बेहद प्यार दे रहे है। इतना ही नही जवान रिलीज होने के बाद कई जगह थियटर्स हाउस फुल भी हुए थे। और सिनेमाघरों में लगे पोस्टर पर फैंस ने दुध से अभिषेक भी किया था। ये रिलीज होने के बाद से अब तक सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी के 37वें दिन यानी छठे शुक्रवार को भी फैंस में क्रेज बना हुआ है। बता दें, जवान का क्रेज समाप्त होने से पहले ही डंकी 22 दिसबंर को रिलीज हो जाएंगी।  

लेकिन उनके साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार (Salaar) की सीधी टक्कर होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि, सलार डंकी के सामने कितनी टिक पाएंगी। या गद्दर-2 के सामने ओएमजी-2 का जो हाल हुआ था। वही तो न हो जाएं। हालांकि, अक्षय कुमार की ओएमजी-2 भी हिट रही थी।  

Also Read: Leo Trailer Release in Hindi: थलपति विजय फिल्म लियो का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल, अपशब्द का किया इस्तेमाल

जवान की 37वें दिन की कमाई

खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जवान है। इस मूवी ने पैन इंडिया में 620 करोड़ रूपये की कमाई की है। अगर इसके 6 विक की बात कि जाए तो यह 4 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर सकती है। क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते गुजर जाने के बाद भी शेर जैसी दहाड़ते हुए दिखाई दे रही है। वही इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 1117.39 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

बता दें, जवान को साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली द्वारा निर्देशित किया गया था। किंग खान के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा सहीत कई दिग्गज कलाकारों ने रोल प्ले किया था। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow