Congress final first list: कांग्रेस के 130 चेहरे फाइनल, इन उम्मीद्वारों को किया शामिल

राज्य की सभी 230 सीट पर कांग्रेस पहली लिस्ट में 110 से 130 प्रत्याशियों को शामिल करने जा रही है। वहीं बाकि के बचे प्रत्याशियों के नामों के लिए दूसरी सूची जारी करेंगी। 

अक्टूबर 13, 2023 - 13:35
 0
Congress final first list: कांग्रेस के 130 चेहरे फाइनल, इन उम्मीद्वारों को किया शामिल
Congress final first list

Madhya Pradesh Assembly Elections: मुख्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से पार्टियों के बीच लगातार उम्मीद्वारों के नामों को लेकर फाइनल चर्चाएं शुरू हो गई। हालांकि, इसके पहले सभी पार्टियों ने अपने नेताओं को मैदान में उतार चुकी है। लेकिन इसी बीच अंदर खाने से खबर मिली है कि, कांग्रेस ने फाइनल उम्मीद्वारों की लिस्ट तय कर ली है। इस पर केंद्र की तरफ से 15 अक्टूबर को मुहर लगने वाली है। इस सूची में 110 से 130 उम्मीद्वारों के नाम शामिल हो सकते है। 

गौरतलब है कि, राज्य की सभी 230 सीट पर कांग्रेस पहली लिस्ट में 110 से 130 प्रत्याशियों को शामिल करने जा रही है। वहीं बाकि के बचे प्रत्याशियों के नामों के लिए दूसरी सूची जारी करेंगी। 

कांग्रेस के मौजूदा कितने है विधायक

पिछली बार कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। लेकिन विधायकों के टूट जाने पर सरकार गिर गई थी। इस साल भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को मुख्य चेहरा बनाकर जोरो-शोरों से तैयारियों में लगी हुई है। यह उनका आखिरी दांव हो सकता है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा रिवील नही किया है। बता दें, कमलनाथ छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ने वाले है। और कांग्रेस के विधायक टूटने के बाद मौजूदा समय में 96 विधायक हैं। इनमें से 6 विधायकों को इस बार प्रत्याशी बनाए जाने पर चर्चा हो रही है। 

Also Read: बक्सर ट्रेन हादसा, 21 बोगियां पटरी से उतरी, चारों तरफ खौफनाक मंजर

15 अक्टूबर को इन नामों पर लगेंगी मुहर

  • श्योपुर से बाबू जंडेल
  • सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह
  • मुरैना से राकेश मावई
  • लहार से डॉ. गोविंद सिंह
  • ग्वालियर से  पूर्व डॉ. सतीश सिकरवार
  • ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक
  • सेंवढ़ा से घनश्याम सिंह
  • करैरा से प्रागीलाल जाटव
  • पिछोर से केपी सिंह कक्काजू
  • चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह
  • राघोगढ़ से जयवर्द्धन सिंह
  • चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
  • देवरी से हर्ष यादव
  • बंडा से तरबर सिंह लोधी
  • महाराजपुर से नीरज दीक्षित
  • राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा
  • छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी
  • दमोह से अजय टंडन
  • गुनौर से शिवदयाल बागरी
  • चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी
  • रैगांव से कल्पना वर्मा
  • सतना से सिद्धार्थ कुशवाह
  • सिहावल से कमलेश्वर पटेल
  • पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल सिंह मार्को
  • बड़वारा से विजय राघवेंद्र सिंह
  • बरगी से संजय यादव
  • जबलपुर से पूर्व लखन घनघोरिया
  • जबलपुुर से उत्तर विनय सक्सेना
  • जबलपुर से पश्चिम तरुण भनोत
  • शहपुरा से भूपेंद्र मरावी
  • डिण्डोरी से ओमकार सिंह मरकाम
  • बिछिया से नारायण सिंह पट्टा
  • निवास से डॉ. अशोक मर्सकोले
  • बैहर से संजय उईके
  • लांजी से हिना लिखीराम कांवरे
  • बरघाट से अर्जुन सिंह काकोड़िया
  • लखनादौन से योगेंद्र सिंह
  • गोटेगांव से नर्मदा प्रसाद प्रजापति
  • तेंदूखेड़ा से संजय शर्मा
  • गाडरवारा से सुनीता पटेल
  • जुन्नारदेव से सुनील उईके
  • अमरवाड़ा से कमलेश प्रताप शाह
  • चाैरई से चौधरी सुजीत मेर सिंह
  • साैंसर से विजय रेवनाथ चौरे
  • छिंदवाड़ा से कमलनाथ
  • परासिया से सोहनलाल बाल्मीक
  • पांढुर्णा से निलेश पुसाराम उईके
  • मुलताई से सुखदेव पांसे
  • बैतूल से निलय डागा
  • घोड़ाडोंगरी से ब्रह्मा भलावी
  • भैंसदेही से धरमू सिंह सिरसाम
  • उदयपुरा से देवेंद्र सिंह पटेल
  • विदिशा से शशांक श्रीकृष्ण भार्गव
  • भोपाल उत्तर से आतिफ अकील (आरिफ अकील के बेटे)
  • भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा
  • भोपाल मध्य से आरिफ मसूद
  • ब्यावरा से रामचंद्र दांगी
  • राजगढ़ से बापूसिंह तंवर
  • खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह
  • आगर से विपिन वानखेड़े
  • शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा
  • कालापीपल से कुणाल चौधरी
  • सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा
  • भीकनगांव से झूमा ध्यान सिंह सोलंकी
  • महेश्वर से डॉ विजयलक्ष्मी साधौ
  • कसरावद से सचिन सुभाष यादव
  • खरगोन से रवि रमेश चंद्र जोशी
  • सेंधवा से ग्यारसी लाल रावत
  • राजपुर से बाला बच्चन
  • पानसेमल से चंद्रभागा किराड़े
  • अलीराजपुर से मुकेश रावत
  • झाबुआ से कांतिलाल भूरिया/विक्रांत भूरिया
  • थांदला से वीरसिंह भूरिया
  • पेटलावद से वालसिंह मैड़ा
  • सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल
  • गंधवानी से उमंग सिंघार
  • कुक्षी से सुरेंद्र सिंह हनी बघेल
  • मनावर से डॉ. हिरालाल अलावा
  • देपालपुर से विशाल जगदीश पटेल
  • इंदौर-1 से संजय शुक्ला
  • राऊ से जीतू पटवारी
  • नागदा-खाचरोद से दिलीप सिंह गुर्जर
  • तराना से महेश परमार
  • घटि्टया से रामलाल मालवीय
  • बड़नगर से मुरली मोरवाल
  • सैलाना से हर्ष विजय गहलोत
  • आलोट से मनोज चावला

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow