Leo Trailer Release in Hindi: थलपति विजय फिल्म लियो का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल, अपशब्द का किया इस्तेमाल

थलपति विजय फिल्म लियो (movie leo) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आउट होते ही इंटरनेट पर बवाल हो गया है। इंटरनेट पर उनके फैंस दो भागों में बट गए है। इतना ही नही यह इंटरनेट पर ट्रेंडिग भी कर रहा है।

अक्टूबर 6, 2023 - 12:54
अक्टूबर 6, 2023 - 13:05
 0
Leo Trailer Release in Hindi: थलपति विजय फिल्म लियो का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल, अपशब्द का किया इस्तेमाल
Leo Trailer

Leo Trailer Release: थलपति वियज फिल्म लियो (Leo) का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म निर्माताओं ने बड़ी धूम धाम के साथ बीती 5 अक्टूबर शाम 6.30 बजे ट्रेलर जारी कर दिया। लेकिन खास बात यह रही कि, सबसे पहले ट्रेलर तमिल, तेलगू में जारी किया गया। इसी बीच हिंदी भाषा के कई फैंस ने इसी भाषा में लुफ्त उठाया। उनको भाषा समझ नही आई फिर भी कई बार इसी भाषा में ट्रेलर देखा। वहीं थोड़ी देर के बाद हिंदी भाषा में ट्रेलर आउट हुआ। खबर लिखने तक हिंदी में 46 लाख लोगों ने देखा। तेलगू में 48 लाख और तमिल में 2.8 करोड़ बार देखा जा चुका है। यानी की सभी लेगुएज की बात की जाएं तो इसे करीब 3 करोड़ लोगों ने देखा। 

लियो को कौन सा मिला प्रमाणपत्र

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी मूवी लियो को भारतीय सेंसर बोर्ड से यू/ए प्रमाणपत्र जारी किया, जबकि ट्रेलर को ए प्रमाणपत्र दिया। ट्रेलर में बहुत एक्शन देखने को मिल रहा है। वही देखने को मिल रहा है कि, फिल्म में विजय डबल रोल में दिखाई दे सकते है। ऐसा इसलिए की विजय एक डायलग में कहते है कि, "वह मेरे जैसा दिखता है, उसमें मैरी क्या गलती है।" यह फिल्म हिट के साथ भारी कमाई करने वाली साबित हो सकती है। करीब 12 घंटों में ट्रेलर को 3 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। 

अभिनेता संजय दत्त

अपशब्द का किया इस्तेमाल, इंटरनेट पर बवाल

ट्रेलर आउट होने के कुछ ही देर बाद यह इंटरनेट पर ट्रेडिंग कर रहा था। इसके पहले भी लियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही थी। फिल्म से छोटी सी छोटी जानकारियां भी जानने के लिए प्रशंसक उत्साहित हो रहे थे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लियो के लिए एक बुरी खबर निकलकर आई है। एक दृश्य में, विजय को अपनी साथी त्रिशा के साथ बातचीत करते और अपशब्द का उपयोग करते हुए देखा जा सकता है। इससे फैंस दो भागों में बट गये है। इसको लेकर एक्स (ट्वीटर) पर कई ट्वीट भी किए गए है। 

Also Read: Leo pre-sales: रिलीज से पहले Leo ने की रेकार्ड तोड़ कमाई, विदेश में बिकी 10000 से अधिक टिकट

leo cast

'लियो' लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर है। उन्होंने रत्ना कुमार और धीरज वैद्य के साथ मिलकर कहानी लिखी है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन सरजा और तृषा के साथ थलपति विजय मुख्य भूमिका में हैं। गौतम मेनन, मंसूर अली खान, मिसस्किन, प्रिया आनंद और कई अन्य लोग सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Also Read: मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत इन 5 राज्यों में जल्द होंगे चुनाव, मौजूदा सरकारों का कब से हो रहा कार्यकाल समाप्त

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow