OMG 2 होने जारी रही है  OTT रिलीज, जानें ओएमजी-2 और गदर 2 का कलेक्शन

OMG 2 ने 15वें दिन 1.7 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ मूवी का 16वें दिन का कलेक्शन भी सामने आई गया है।

अगस्त 27, 2023 - 11:56
 0
OMG 2 होने जारी रही है  OTT रिलीज, जानें ओएमजी-2 और गदर 2 का कलेक्शन

OMG 2 Day 16th Collection: ओएमजी 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज 17 दिन हो गए है। इसके बाद भी अभिनेता अक्षय कुमार का जलवा बरकरार है। मूवी को सिनेमाघरों में खूब पंसद किया जा रहा है। इसी के चलते फिल्म ने 15वें दिन 1.7 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ मूवी का 16वें दिन का कलेक्शन भी सामने आई गया है। बता दें, सन्नी देओल की गदर 2 के साथ ओएमजी 2 ने अच्छा परफॉर्म किया है। दोनों फिल्में हिट रही है। इसी बीच खबरें आ रही है कि, ओएमजी-2 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।  

16वें दिन का कलेक्शन गदर-2 और ओएमजी-2 का

सिनेमाघरों में गदर-2 और ओएमजी-2 एक साथ रिलीज हुई थी। इसी वजह से दोनों मूवी के बीच क्लैश हो गया था। क्योंकि ये दोनों फिल्में बेहद ही शानदार थी। जहां 16वें दिन के कलेक्शन को मिलकर बता कि जाएं तो गदर-2 ने 438.49 करोड़ रूपये कमाए, जबकि ओएमजी-2 ने 131.37 करोड़ रूपये की रमाई की है। 

OMG 2 ने 16वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म सन्नी देओल की फिल्म को अभी भी टक्कर देते हुए नजर आ रही है। सिनेमाघरों में ओएमजी 2 को खूब पंसद किया जा रहा है। इसी के चलते ओएमजी 2 ने 16वें दिन 3.25 करोड़ रूपये की कमाई की है। इसी के साथ मूवी का कुल कलेक्शन बढ़कर 131.37 करोड़ रूपये हो गया है। वहीं, जानकार कयास लगा रहे है कि, रविवार को भी फिल्म की कमाई बढ़िया हो सकती है। 

Also Read: कल लॉन्च होंगे Jio और Vivo के धांशू स्मार्टफोन, प्राइस हुई लीक

OMG 2 ने क्यों की दोगुनी कमाई

गौरतलब है कि, बीते शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की ड्रामा मूवी ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हुई थी। इसके कारण ओएमजी 2 का 15वें दिन का कलेक्शन 1.7 करोड़ रूपये ही हुआ था। लेकिन शनिवार को यानी 16वें दिन फिल्म ने दोगुनी कमाई के साथ 3.25 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इससे यह अदाजा लगाया जा सकता है कि, ओएमजी 2 अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। 

कब होगी OTT पर रिलीज

कुमार की फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने से पहले सीबीएफसी ने फिल्म पर 27 कट्स लगाए है। इसके बाद ही फिल्मी को इसकी इजाजक मिली है। वहीं, मूवी डायरेक्टर अमित राय ने बताया कि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी को अनकट वर्जन में रिलीज की जाएगी। इसको लेकर पूरी तैयारियां की जा रही है। जल्द ही इसे ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow