मैं जेल में रहूंगा या बाहर लेकिन जहां भी रहूं, आवाज आनी चाहिए- दिल्ली सीएम केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि, केजरीवाल दिल्ली की सड़कों पर खड़े होते है तो मुझे गिरफ्तार करने की धमकी देते है। लेकिन मेरे शरीर को गिरफ्तार कर लोगे, मैंरी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे।

नवंबर 2, 2023 - 18:45
 0
मैं जेल में रहूंगा या बाहर लेकिन जहां भी रहूं, आवाज आनी चाहिए- दिल्ली सीएम केजरीवाल
CM Arvind Kejriwal

आम आदमा पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए के लिए आए थे। उन्होंने सिंगरौली में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि, केजरीवाल दिल्ली की सड़कों पर खड़े होते है तो मुझे गिरफ्तार करने की धमकी देते है। लेकिन मेरे शरीर को गिरफ्तार कर लोगे, मैंरी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। उन्होंने आगे कहा कि, हजारो-लाखों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे। 

अपने संबोधन में केजरीवाल ने आगे कहा कि, देश में तुम्हारी दस साल से सरकार है। लेकिन आज देश पूछ रहा है कि, तुमने कितने स्कूल बनवाएं। कितनों के मुंह बंद करावाओं। हम अन्ना आंदोलन से निकले हुए है। रामलीला मैदान की स्टेज पर केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया बैठते थे। हमें गिरफ्तर कर लो। लेकिन वहां पर करोड़ भीड़ बैठती है, उन्हें कैसे गिरफ्तार करोगे। 

मैं जेल में रहूं या बाहर

आगे उन्होंने जनता के सामने कहा कि, मैं जेल जाने से नहीं डरता। हम मध्य प्रदेश में अपने लिए नही आए है। हम तो प्रदेश की पीड़ित जनता के लिए आए है। हम जहां-जहां प्रचार करने जाते है। वहां से जीत की शुरूआत हो जाती है। पिछली बार जिस प्रकार रानी अग्रवाल को समर्थन दिया है। वैसे ही इस बार भी उन्होंन दीजिए। सिंगरौली से जीत की शुरूआत होगी। जो राज्य के कोने-कोने में पहुंचेगी। जिस दिन प्रदेश के नतीजे आएंगे उस दिन पता नहीं कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर। लेकिन आवाज आनी चाहिए कि, सिंगरौली में केजरीवाल आया था और उन्हें ऐतिहासिक जीत के साथ भेजा है। 

Also Read: केरल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कौन, सरेंडर से पहले Facebook से किया लाइव, बताई ये वजह

केजरवील ने जेल की बात क्यों कहीं

दरअसल, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी (ED) ने समन जारी किया था। और उन्हें गुरूवार को सुबह आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, वह ईडी के सामने पेश नही हुए थे। क्योंकि वह एमपी चुनाव के प्रचार के लिए रवाना हो गए थे। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow