CM शिवराज ने 20 लोकों की घोषणा, 9 के काम शुरू, 7 के डिजाइन तैयार और 4 दस्तावेजों में भी नहीं

सिंहस्थ साल 2016 में उज्जैन में महाकाल लोक बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से प्रदेश कुछ स्थानों पर लोक बनाने के झड़ी ही लग गई थी। जैसे-जैसे प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आते रहे। वैसे-वैसे लोकों की भी रफ्तार बढ़ती गई।

अक्टूबर 14, 2023 - 14:46
 0
CM शिवराज ने 20 लोकों की घोषणा, 9 के काम शुरू, 7 के डिजाइन तैयार और 4 दस्तावेजों में भी नहीं
khargone Navagraha Loka

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंहस्थ साल 2016 में उज्जैन में महाकाल लोक बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से प्रदेश कुछ स्थानों पर लोक बनाने के झड़ी ही लग गई थी। जैसे-जैसे प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आते रहे। वैसे-वैसे लोकों की भी रफ्तार बढ़ती गई। सीएम ने साल 2016 से 2023 के बीच 20 लोक बनाने की घोषणा कर चुके है। जिनमें 9 लोक का काम शुरू हो गया है। 7 के सिर्फ डिजाइन बनकर तैयार हुए है, जबकि 4 लोक दस्तावेजों में भी नही है। 

इन 9 लोकों का काम शुरू

उज्जैन में महाकाल लोक (Mahakaal Lok) को मंजूरी मिलने के बाद से अब तक पहले चरण का काम पूरा हो गया है, जबकि दूसरे चरण का काम अधूरा बचा है। पहले चरण का निर्माण पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को लोकार्पण कर दिया था। महाकाल लोक को बनाने के लिए 755 करोड़ रूपये का खर्च आएगा। जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर करीब 1106 करोड़ रूपये का खर्च कर रही है। यह लोक 47 हेक्टेयर में बन रहा है। बता दें, दूसरे फेज का शिलान्यास सीएम शिवराज ने 5 अक्टूबर को किया था। 

खंडवा अद्वैत लोक (Khandwa Advaita Lok)

इसका ऐलान सीएम शिवराज ने 9 फरवरी 2017 को की थी। इसकी लागत करीब 2200 करोड़ रूयए है। इसके पहले फेज में केवल आदि शंकराचार्य की 108 फीट उंची प्रतिमा बन कर खड़ी की है। शिवराज ने इसका अनावरण भी 21 सितंबर को किया है। इसके दूसरे चरण में अद्वैत म्यूजियम और हॉल, जबकि तीसरे फेज में नौका विहार और लाइट एंड शो बनने वाला है। इसके अलावा 36 हजार हेक्टेयर में अद्वैत वन और 27 हेक्टेयर में आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत संस्थान बनेगा। लेकिन गनीमत की बात यह है कि, प्रतिमा का अनावरण होने के बाद भी यहां पर पेयजल की व्यवस्था नही है। 

सलकनपुर देवी लोक (Salkanpur Devi Lok)

यह लोक सीहोर जिले में स्थित है। इसकी घोषणा 18 दिसंबर 2022 को सीएम चौहान ने की थी। इसकी लागत 200 करोड़ रूपये आकी गई है। इसके निर्माण की बात करें तो सिर्फ भू-अधिग्रहण हुआ है। अभी तक काम शुरू नही हुआ। शिवराज ने 31 मई को सलकनपुर देवी मंदिर के विकास परियोजना की आधार शिला रख दी है।  25 एकड़ में देवी लोक कॉरिडोर बनने वाला है। जिसमें 64 योगिनी, 52 शक्तिपीठों, माता विजयासन की 6 बहनों और देवी के नौ रूपों का चित्रण किया जाएगा। 

रामराजा लोक (Ramraja Lok) 

ओरछा के राजाराम मंदिर के निर्माण की घोषणा 23 जनवरी 2023 को की गई थी। राजाराम लोक विकसित करने के लिए 12 एकड़ जमीन पर 143 करोड़ रूपए का खर्च आएगा। सीएम शिवराज ने 4 सितंबर को भूमिपूजन किया था। और शुरूआती काम चल रहा है। 143 करोड़ की लागत से प्रवेश द्वार, फूड प्लाजा, मंदिर परिसर विकास जैसे कई क्षेत्रों के विकास निर्माम के कार्य होंगे। 

Also Read: MP में एक नया सिस्टम एक्टीव, गरज-चमक के साथ कई जिलों में होंगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रविदास लोक (Ravidas Lok)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर के बड़तूमा में 12 अगस्त रविदास लोक की नींव रखी थी। इसकी घोषणा 8 फरवरी 2022 को सीएम शिवराज ने की थी। 11.29 एकड़ में बनने वाले लोक की लागत 100 करोड़ रूपये है। जिसमें स्मारक और मंदिर निर्माण, लाइब्रेरी, म्यूजियम, संगत हाल, भक्त निवास और जल कुंड बनेगा। इसके अलावा संत रविदास के दोहे और शिक्षाओं को दीवरों पर उकेरी जाएंगी। 

व्यंकटेश लोक (Vyankatesh Lok)

सतना के व्यंकटेश मंदिर का विकास और सौंदर्यीकरण करने की घोषणा साल 2022 में की गई थी। इसका विकास 8.25 करोड़ रूपये की लागत से होगा। इसका उद्घाटन 5 अक्टूबर को सीएम शिवराज ने किया था। इस लोक में दशावतार प्रतिमा, तालाब, मंदिर का विकास और सौंदर्यीकरण किया गया है। 

भादवा माता मंदिर (Bhadva Mata Temple)

नीमच के भादवा माता मंदिर का विस्तार 10 करोड़ रूपए की लागत से होगा। इसमें कई विकास कार्य होने वाले है। शिवराज ने 30 सितंबर को भादवा माता लोक का शिलान्यास किया था। 

देवी अहिल्या लोक (Devi Ahalya Lok)

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 29 सितंबर को महेश्वर में देवी अहिल्या लोक का शिलान्यास किया था। इसकी ऐलान उन्होंने 14 अप्रैल 2023 को किया था। इसके विकास कार्यो और सौंदर्यीकरण में एक करोड़ रूपए का खर्च आएगा। लेकिन अभीतक इसका काम शुरू नही हुआ। 

Also Read: World Cup Match 2023: भारतीय खिलाड़ियों को मिली धमकी, NSG, SRPF, RAF समेत 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात

नवग्रह लोक (Navagraha Loka)

राज्य के खरगोन जिले में स्थित नवग्रह मंदिर का भी विकास कार्य होंगे। जिसका भूमिपूजन 29 सितंबर को हुआ था। इसके निर्माण में 25 करोड़ रूपए का खर्च लगेगा। इसकी घोषणा 14 दिसंबर 2022 की की गई थी। लेकिन अभी तक काम शुरू नही हुआ है। 

इन लोकों का काम शुरू नहीं

चित्रकूट में भगवान राम के वनवास वाले वनवाली राम लोक का निर्माण होना है। इसके अलावा इंदौर अहिल्या नगरी लोक, इंदौर जानापाव में परशुराम लोक, भोपाल महाराणा प्रताप लोक, अमपरंटक में नर्मदा लोक का अभी तक काम भी नही शुरू हुआ है। केवल घोषणाएं हुई है। ये अभी कागजों तक ही सीमित है।

इन लोकों की घोषणा, दस्तावेजों में नही

छतपुर में छत्रसाल लोक, ग्वालियर में शनि लोक, दतिया में पीतांबरा लोक और बड़वानी में नाग लोक बनाने की घोषणा हुई है। अभी तक इनको दस्तावेजों में भी नही उतारा गया है। और न ही किसी प्रकार के बजट का ऐलान किया है।                                                                   

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow