लाडली बहनों को कब से मिलेंगे 3000 रूपये महीना, सीएम शिवराज की बहनों के लिए ये तीन योजनाएं

लाडली बहना योजना का दूसरा चरण खत्म हो गया है। अब तीसरे चरण की शुरूआत होने वाली है। जिसमें 21 साल से 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती है। लेकिन अभी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है कि, तीसरा चरण कब से शुरू होने वाला है। बता दें, सरकार की ओर से महिलाओं को 6 किश्त तक पैसा डाल दिया गया था। लेकिन चुनाव की वजह से राज्य में आचार संहिता लागू हो गई थी। इस वजह से 7वीं किश्त अटकी हुई है। 

दिसम्बर 6, 2023 - 11:26
 0
लाडली बहनों को कब से मिलेंगे 3000 रूपये महीना, सीएम शिवराज की बहनों के लिए ये तीन योजनाएं
Ladli Bahana Yojana

Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आ गए है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को हराते करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में वापसी कर ली है। चुनाव से पहले 28 जनवरी को लाडली बहना योजना की घोषणा की थी। इसे 15 मार्च को लॉन्च किया था। शुरूआत के महीनों में इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में 1 हजार रूपये डाले गए थे। लेकिन कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद 1500 रूपये देने की बता कहीं, तो सीएम शिवराज ने 3000 रूपये तक देने की घोषणा कर दी। वहीं, महिलाओंं के हित के लिए सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना के अलावा दो और योजनाओं का ऐलान किया था। आइए जानते हैं...

गौरतलब है कि, लाडली बहना योजना का दूसरा चरण खत्म हो गया है। अब तीसरे चरण की शुरूआत होने वाली है। जिसमें 21 साल से 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती है। लेकिन अभी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है कि, तीसरा चरण कब से शुरू होने वाला है। बता दें, सरकार की ओर से महिलाओं को 6 किश्त तक पैसा डाल दिया गया था। लेकिन चुनाव की वजह से राज्य में आचार संहिता लागू हो गई थी। इस वजह से 7वीं किश्त अटकी हुई है। 

लडली बहनों को कब से मिलेंगे 3000 रूपये महीना (When will the Ladli Bahana get Rs 3000 per month?)

लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने लास्ट की 6वीं किश्त 1250 रूपये महिलाओंं के खाते में ट्रांसफर की थी। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह ने  प्रदेश की महिलाओं से वादा कि था कि, चुनाव के बाद जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है तो 1250 की राशि को 3000 रूपये तक कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है कि, राज्य की महिलाओं को 3 हजार रूपये कब तक मिलेंगे।

लाडली बहनों को मिलेंगा पक्का मकान

एमपी में जो महिलाएं कच्चे मकान में रह रही है। सरकार उन्हें लाडली बहना योजना के तहत पक्के मकान बना कर दिए जाएगे। लेकिन इसका लाभ उन्ही महिलाओं को मिलेगा जो लाडली बहना योजना के में पंजीकृत है। इस स्कीम के तहत करीब 4.75 लाख महिलाओं को आवास मिलने वाला है। जो महिला कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही है। वह इसके लिए पात्र होगी। 

Also Read: IMD Alert: यूपी के कई जिलों में एक सप्ताह का बारिश अलर्ट, 11 दिसंबर से नया सिस्टम होगा प्रभावित

450 रूपये में घरेलू गैंस सिलेंडर (Domestic gas cylinder for Rs 450)

राज्य की सभी लाडली बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 450 रूपये में घरेलू सिलेंडर दिया जाएगा। इसका लाभ लेने के लिए हितग्राही के नाम गैस कनेक्शन होना अनिवार्य है। अगर कनेक्शन पति के नाम है तो एजेंसी के पास जाकर अपने नाम ट्रासफर करवाना होगा, तभी इस योजना का लाभ उठा सकते है। और इसका लाभ भी तभी मिलेगा। जब महिला लाडली महिला योजना में पंजीकृत है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow