केरल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कौन, सरेंडर से पहले Facebook से किया लाइव, बताई ये वजह

केरल बम धमाके में एक शख्स ने जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि, वह यहोवा के साक्षियों के उपदेशों से सहमत नही हूं, लेकिन मैं भी उनमे से एक हूं। आज कलामसेरी के कन्वेंशन सेंटर में प्राथर्न के दौरान ब्लास्ट हुआ है। उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मुझे कोई तलाश नही करें, मैं खुद पुलिस को आत्मसमर्पण करने वाला

अक्टूबर 29, 2023 - 22:24
अक्टूबर 29, 2023 - 22:30
 0
केरल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कौन, सरेंडर से पहले Facebook से किया लाइव, बताई ये वजह
डोमिनिक मार्टिन

रविवार सुबह करीब 9.30 बजे केरल के एर्नाकुलम के कलामसेरी में तीन खतरनाक धमाके हुए। इसके पिछे किसका हाथ है। ये तो पुलिस अधिकारियों ने साफ नही नही किया है। लेकिन जिस शख्स ने सरेंडर करने से पहले फेसबुक से लाइव होकर। धमाके करने की वजह बताई है। उसका नाम पुलिस ने कंफर्म कर लिया है। गौरतलब है कि, हादसे के कुछ ही घंटों बाद डोमिनिक मार्टिन नामक व्यक्ति ने फेसबुक लाइव से बम धमाके के संबंधित जानकारी दी है। इसके कुछ ही देर बाद उसने त्रिशूला जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है। 

फेसबुक लाइव से आरोपी ने क्या किया दावा

डोमिनिक मार्टिन ने फेसबुक पर धमाके की जिम्मेंदारी लेते हुए कहा कि, वह ईसाई धर्म के यहोवा के साक्षी समूह से संबंधित है। लेकिन उसको उनकी विचारधारा बिल्कुल भी अच्छी नही लगती है। इतना ही नही वे देश के लिए उनकी विचारधारा खतरा भी बताते है। क्यों वे युवाओं के दिमाग में जहर घोलने का काम करते है। इसलिए मार्टिन ने यहोवा की प्रार्थना में बम ब्लास्ट किया।

आगे आरोपी ने बताया कि, वह यहोवा के साक्षियों के उपदेशों से सहमत नही हूं, लेकिन मैं भी उनमे से एक हूं। आज कलामसेरी के कन्वेंशन सेंटर में प्राथर्न के दौरान ब्लास्ट हुआ है। उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मुझे कोई तलाश नही करें, मैं खुद पुलिस को आत्मसमर्पण करने वाला हूं।  

पूरे राज्य में अलर्ट जारी

पुलिस अधिकारियों ने कंफर्म किया की, जिस शख्स ने फेसबुक से लाइव किया था और उसका नाम डोमिनिक मार्टिन बताया था। उसने त्रिशूल जिले के कोडकारा पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया है। फिलहाल पूछताछ और हादसे की जांच की जा रही है। लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि, इस बम धमाके में मार्टिन का हाथ है या नही। 

Also Read: BJP ने प्रत्याशियों की जारी की छठवीं सूची, इन नामों को किया शामिल, यहां देखें लिस्ट

दूसरी ओर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। और सूबे के सभी 14 जिलों के कप्तानों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए आदेश जारी कर दिए है। इसके अलावा सोशल मीडिया (social media) पर पैनी नजर बनाएं हुए है। संवेदनशील और सांप्रदायिक पोस्ट अपलोड करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। 

बम ब्लास्ट मामले में क्या हुआ, आज दिनभर

आज कलामसेरी में ईसाई समुदाय के यहोवा के साक्षी समूह की प्रर्थना सभा का तीसरा और अंतिम दिन था। इस दौरान वहां पर 2 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। सुबह करीब 9.30 बजे लगातार तीन बम धमाके हुए। पहला धमाका कन्वेंशन के बीचो-बीच हुआ। और दो धमाके दोनो तरफ के कोनों में हुए। शुरूआत में एक महिला की मौत हुई थी, जबकि 25 लोगों के घायल होने की खबर मिली थी। लेकिन शाम तक एक ओर शख्स की मौत हो गई और घायलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। 

Also Read: Khargone News: जिले का सबसे अमीर प्रत्याशी, इतने करोड़ की है संपत्ति

विस्फोट की सूचना दिल्ली तक पहुंच गई। हादसे के कुछ देर बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तत्काल हाई-लेवल की मीटिंग बुलाई। मामले की पूरी जानकारी ली। फिर कोच्चि से एक एनआईए की टीम को एर्नाकुलम के लिए रवाना किया। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को कॉल किया। हालांकि सीएम दिल्ली में ही मौजूद थे, वो गाजा पर हमले के विरोध में प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। बता दे, इस बम धमाके में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 41 लोग घायल हुए है। इनमें पांच ही हालत गंभीर बताई जा रही है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow