khargone news: पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वीक ऑफ देने का रोस्टर प्लान तैयार 

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह (SP Dharamveer Singh) के मुताबिक, जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय स्तर पर रोस्टर तैयार कर लिया लिया है।

अगस्त 5, 2023 - 18:11
 0
khargone news: पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वीक ऑफ देने का रोस्टर प्लान तैयार 
khargone news

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस अधिकारियों समेत कर्मचारियों को सप्ताह अवकाश देने की घोषण की थी। इसके बाद पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना (DGP Sudhir Saxena) ने प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। इसमें उन्होंने कहा कि, जिलों के सभी पुलिस थानों में रोस्टर प्लान बनाया जाएं। वहीं, राज्य के खरगोन जिले में रोस्टर प्लान बनकर तैयार हो गया है। इसकी शुरूआत सोमवार से होने वाली है।

खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह ने दी ये जानकारी

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह (SP Dharamveer Singh) के मुताबिक, जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय स्तर पर रोस्टर तैयार कर लिया लिया है। इसकी शुरूआत सोमवार से होने वाली है। आगे उन्होंने बताया कि, हाल ही के दिनों में सीएम निवास कार्यलाय के समत्व में पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। 

इस आयोजन में पुलिस कर्मियो के लिए कई कल्याणकारी निर्णय लिए गए थे। जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए एक दिवसीय छूट्टी देने की बात कही गई। यह छूट्टी जिला स्तर से लेकर थाना स्तर तक होगी। 

Also Read: मणिपुर में भारी संख्या में सरकारी घातक हाथियारों की लूट, एक की मौत

एक दिवसीय अवकाश से क्या होगा फायदा

आगे उन्होंने बताया कि, वीक ऑफ मिलने की वजह से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियो में अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। एक दिन का अवकाश मिलने से सुरक्षाकर्मियों में नई ऊर्जा मिलेंगी। वहीं, अपने दायित्वों का निर्वहन नई ऊर्जा के साथ कर सकेंगे। उन्हें अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेंगा। इतना ही नही जवान 24x7 काम करते है। इसकी वजह से शारीरिक एवं मानसिक स्थिति में बेहद सुधार आएगा। 

वहीं, एक दिन का अवकाश मिलने की वजह से सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भली-भांति कर सकेंगे। सीएम के इस फैसले से सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने ह्रदय से अभार माना है। सुरक्षाकर्मियों को निर्धारित दिवस पर अवकाश मिलेंगा। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow