MP Election Result 2023 Live: खरगोन जिले की 6 सीटों के रूझान, कहां कौन आगे और पिछे जानिए

मध्य प्रदेश में बीजेपी 154 सीटों, कांग्रेस 73 सीटों और अन्य 3 सीट पर है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 38 सीटों, भाजपा 50 और अन्य 2 सीटों पर है। तेलंगाना में कांग्रेस 68 सीटों, बीआरएस 38, एआईएमआईएम 3 सीट और बीजेपी 10 सीट पर है। इस बीच खरगोन जिले की 6 विधानसभा सीटों के उम्मीद्वारों के बारें में बता करते है।

दिसम्बर 3, 2023 - 11:50
 0
MP Election Result 2023 Live: खरगोन जिले की 6 सीटों के रूझान, कहां कौन आगे और पिछे जानिए
BJP Or Congress

Election Results Live: पांच राज्यों के विधानसभा के परिणाम के लिए रविवार सुबह से गिनती जारी है। रूझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। बताते चलते है कि, खबर लिखने तक राजस्थान में बीजेपी 100 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि, कांग्रेस 78 सीटों पर और अन्य 21 सीटों पर है। मध्य प्रदेश में बीजेपी 154 सीटों, कांग्रेस 73 सीटों और अन्य 3 सीट पर है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 38 सीटों, भाजपा 50 और अन्य 2 सीटों पर है। तेलंगाना में कांग्रेस 68 सीटों, बीआरएस 38, एआईएमआईएम 3 सीट और बीजेपी 10 सीट पर है। इस बीच खरगोन जिले की 6 विधानसभा सीटों के उम्मीद्वारों के बारें में बता करते है।

खरगोन विधानसभा सीट

कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी काउंटिंग के 4 राउंड में 6,323 वोटों से पिछे चल रहे है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार आगे चल रहे है।

महेश्वर विधानसभा सीट

इस सीट से कांग्रेस उम्मीद्वार डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ आगे है, जबकि, भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव दूसरे राउंड की गितनी में 4,862 वोटों से पिछे चल रहे है।

कसरावद विधानसभा सीट 

भाजपा प्रत्याशी आत्माराम पटेल आगे है। वहीं, कांग्रेस उम्मीद्वार सचिन यादव तीसरे राउंड में 2819 वोटों से पिछे चल रहे है। 

भगवानपुरा विधानसभा सीट

कांग्रेस प्रत्याशी केदार डावर पांचवे राउंड में 17,549 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी चंदर सिंह वास्कले पिछे है।

Also Read: UPI Transactions: UPI Payment हर महीने बना रहा नया रिकॉर्ड, Fastag ट्रांजेक्शन में हुई बढ़ोत्तरी

भीकनगांव विधानसभा सीट

बीजेपी उम्मीद्वार नंदा ब्रह्मणे 4,033 वोटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी झूमा सोलंकी पिछे चल रही है।

बड़वाह विधानसभा सीट

कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल पिछे चल रहे है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सचिन बिड़ला 1,838 वोटों से आगे चल रहे है। तीसरे राउंड की गितनी पूरी

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow