मध्य प्रदेश के DGP अधिकारियों की लिस्ट, डीजीपी का क्या होता है काम 

डीजीपी क्या होता है (what is dgp), डीजीपी कैसे बनते है (How to become DGP), डीजीपी का काम क्या होता है (What is the work of DGP), डीजीपी किस विभाग में काम करता है।

अगस्त 5, 2023 - 23:59
 0
मध्य प्रदेश के DGP अधिकारियों की लिस्ट, डीजीपी का क्या होता है काम 

मध्य प्रदेश में 1982 के बाद से अबतक 31 डीजीपी अधिकारी बन चुके है। लेकिन आज इस आर्टिकल में उनके बारें में जानने के साथ ये भी बात करने वाले है कि, डीजीपी क्या होता है (what is dgp), डीजीपी कैसे बनते है (How to become DGP), डीजीपी का काम क्या होता है (What is the work of DGP), डीजीपी किस विभाग में काम करता है। आइए जानते है.....

डीजीपी क्या होता है

किसी राज्य के पुलिस विभाग का सबसे बड़ा पद डीजीपी का होता है। हिंदी में इसे पुलिस महानिदेशक कहा जाता है तो वही अंग्रेंजी में डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) कहते है। उन्हें एक कैबिनेट मंत्री की तरह दर्ज प्राप्त होता है। यानी की यह राज्य में पुलिस विभाग का हेड होता है। 

डीजीपी का क्या काम होता है

राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी डीजीपी के कंधे पर होती है। प्रदेश में जब कोई बड़ी घटना होती है तो उनको तुरंत उसका संज्ञान लेना होता है। इतना ही नही सरकार को समय-समय पर प्रदेश की अपराध के बारें में अवगत करना होता है। किस जिले में कौन सी घटनाएं हुई है।

संबंधित अपराध को किस प्रकास से निपटना है। ये भी जिम्मेदारी उनकी ही होती है। अगर प्रदेश में छोटी सी छोटी या फिर कोई बड़ी हिंसा (जैसे मणिपुर की हिंसा) होती है तो उसका जवाब सरकार को डीजीपी ही देते है। इसके अलावा ये भी जिम्मेदारियां होती है...

वह समय-समय पर पुलिस विभागों का निरीक्षण करते है। इसमें इन बातों को ध्यान में रखा जाता है कि, पुलिस विभाग में किस प्रकार काम हो रहा है। उनके पास पर्याप्त संसाधन है की नही। वहीं, अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर सरकार के कार्यों का प्रोत्साहन करते है। बता दें, हर साल वे सरकार में गृह मत्रालय को कानून व्यवस्था और अपराधी दरों की रिपोर्ट बनाकर देते है। 

कैसे बनते है DGP

राज्य का डीजीपी बनने के लिए सबसे पहले उसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देनी होती है। इस एग्जाम में तीन चरण होते है। पहला चरण प्री, दूसरा मेन्स और तीसरा इंटरव्यू होता है। इन सभी चरणों को पार करने के बाद आईपीएस ऑफिसर (IPS officer) बनता है। आईपीएस बनने के बाद एएसपी (ASP) के पद पर नियुक्ती होती है। कुछ समय के बाद प्रमोट करके एसी (SP) बनाया जाता है। इसके बाद एसएसपी (SSP) फिर डीआईजीपी (DIGP) इसके बाद आईजीपी (IGP) फिर एडीजीपी (ADGP) इन तमाम पदों से प्रमोशन मिलने के बाद उसे डीजीपी (DGP) का पद मिलता है। 

ASP से लेकर DGP पद तक के Full Form

  • IPS : इंडियन पुलिस सर्विस हिंदी में भारतीय पुलिस सेवा
  • ASP : असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, हिंदी में सहायक अधीक्षक
  • SP : सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, हिंदी में जिला पुलिस अधीक्षक
  • SSP : सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, हिंदी में जिला पुलिस अधीक्षक
  • DIGP : डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, हिंदी में पुलिस उपमहानिरीक्षक
  • IGP :  इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, हिंदी में पुलिस महानिरीक्षक
  • ADGP : एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हिंदी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
  • DGP : डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हिंदी में पुलिस महानिदेशक

मध्य प्रदेश के डीजीपी अधिकारियों की लिस्ट

  1. बी.पी. दुबे कार्यकाल (23.30.1982 से 28.05.1983)
  2. एच. एम. जोशी (28.05.1983 से 31.03.1984)
  3. बी. के. मुखर्जी (27.04.1984 से 06.12.1986)
  4. एन नटराजन (06.12.1986 से 23.02.1988)
  5. बी. के. मुखर्जी (24.02.1988 से 27.01.1989)
  6. एन नटराजन (27.01.1989 से 31.10.1989) 
  7. पी. डी. मालवीय (31.10.1989 से 05.06.1990)
  8. एस. वी. सिंह (05.06.1990 से 31.12.1990)
  9. आर. पी. शर्मा (01.01.1991 से 10.05.1992)
  10. के. एस राठौर (10.05.1992 से 31.11.1992)
  11. दयाकिशोर आर्य (31.11.1992 से 01.01.1993)
  12. आर. पी. शर्मा (01.01.1993 से 31.12.1993)
  13. जे. एन. सक्सेना (01.01.1994 से 30.06.1994)
  14. प्रताप सिंह (30.06.1994 से 30.04.1994)
  15. शरथ चंद्र (01.05.1995 से 30.06.1996)
  16. डी. पी. खन्ना (01.07.1996 से 31.12.1996)
  17. अयोध्यानाथ पाठक (01.01.1997 से 31.12.1997)
  18. बी. पी. त्रिपाठी (01.01.1998 से 20.02.1999)
  19. एस. सी. त्रिपाठी (20.02.1999 से 31.12.2001)
  20. ए. एन. सिंह (01.01.2002 से 31.07.2002)
  21. दिनेश चंद्र जुगरन (01.08.2002 से 12.12.2003)
  22. एस. के. दास (12.01.2003 से 31.03.2006)
  23. स्वराज पुरी (01.04.2005 से 23.09.2006)
  24. एस. आर. पवार (23.09.2006 से 19.05.2008)
  25. ए. आर. के. राउत (19.05.2008 से 29.02.2012)
  26. नंदन दुबे (01.03.2012 से 30.09.2014)
  27. सुरेन्द्र सिंह (01.10.2014 से 30.06.2016)
  28. ऋुषि कुमार शुक्ला (01.07.2016 से 14.12.2018)
  29. वी. के. सिंह (15.12.2018 से 06.03.2020)
  30. विवेक जौहरी (12.03.2020 से 04.03.2022)
  31. सुधीर सक्सेना 04.03.2020 से पद पर है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow