सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर मांगी मांफी, विधानसभा में दिया था सेक्स ज्ञान 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के सदन में दिए सेक्स ज्ञान के बाद सफाई पेश की है। उन्होंने मीडिया के सामने और सदन में हाथ जोड़कर मांफी मांग ली है। उन्होंने बयान देने के बाद पहली प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि, मैने को बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी।

नवंबर 8, 2023 - 13:00
 0
सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर मांगी मांफी, विधानसभा में दिया था सेक्स ज्ञान 
nitish kumar statement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने विधानसभा के सदन में दिए सेक्स ज्ञान (sex knowledge) के बाद सफाई पेश की है। उन्होंने मीडिया के सामने और सदन में हाथ जोड़कर मांफी मांग ली है। उन्होंने बयान देने के बाद पहली प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि, मैने को बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी। मेरी कोई बात किसी को गलत लगी हो तो मैं मांफी मांगता हूं। वही जो लोग मेंरी निंदा कर रहे है। उन लोगों का भी मैं अभिनंदरन करता हूं। बता दें, बीते दिन मंगलवार को सीएम नीतीश ने सदन में बयान दिया था। उसके बाद से सियासी बवाल शुरू हो गया। लगातार विपक्षी उनको घेरे हुए है। इसके बाद उन्होंने आज (बुधवार) को पहली प्रतिक्रिया जारी कर दी है। 

महिला के उत्थान के लिए काम किया

सीएम कुमार ने आगे कहा कि, बिहार में हमारी सरकार ने बड़े-बड़े काम किए है। और अब हम महिलाओं के लिए उत्थान के लिए भी कर रहे है। इसके बाद उन्होंने सदन में मांफी मांगी है। और कहा कि, वह अपने दिए गए बयान पर शर्मिदा महसूस कर रहे है। और अपना बयान वापस लेने की बात कही है। 

क्या हुआ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में

आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन था। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामा भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश के बयान का विरोध शुरू कर दिया। और उन्होंने कहा कि, माफी मांगने से काम नही चलेगा। सीएम और डिप्टी सीएम ने  जो सेक्स ज्ञान बांट रहे है। उससे प्रदेश शर्मसार हुआ है। ये व्यक्ति सत्ता में बैठने के लिए अयोग्य है। हम इन्हें स्वीकार नही करते है।   

Also Read: अदरक रामबाण इलाज, महिलाओं के मासिक धर्म से लेकर इन गंभीर बीमारियों से मिलती राहत

सीएम नीतीश कुमार ने सदन में क्या दिया था बयान

गौरतलब है कि, सीएम नीतीश ने बीते मंगलवार को दूसरे दिन शीतकालीन सत्र के दौरान विधान परिषद में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान दिया था। इसे सुनने के बाद सदन में मौजूद महिलाएं सुनकर स्तब्ध रह गई थी। वहीं पुरूष हंसने लगे थे। सियासी पारा चढ़ने के बाद सीएम कुमार ने बुधवार को सदन में मांफी मांगी। 

सफाई पेश करते हुए कहा कि, हमने महिलाओं को पढ़ाने की बात कही बार की है। क्योंकि वे कम पढ़ पाई है। उन्हें और पढ़ाना होगा। हमने कई बार अनुभव किया है कि, महिलाओं को पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया है। प्रदेश के कई इलाकों में शिक्षा नही थी। उन स्थानों पर भी पढ़ाने का काम किया है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow