BJP ने प्रत्याशियों की जारी की छठवीं सूची, इन नामों को किया शामिल, यहां देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों की छठवी सूची जारी कर दी है। इसमें 2 उम्मीद्वारों के नाम शामिल है। इसके पहले पार्टी ने पांचवी सूची जारी की थी। उसको प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। बताते चलते है कि, पांचवी सूची जारी होने के बाद बीजेपी में घमासान मच गया था।

अक्टूबर 29, 2023 - 14:42
अक्टूबर 29, 2023 - 14:43
 0
BJP ने प्रत्याशियों की जारी की छठवीं सूची, इन नामों को किया शामिल, यहां देखें लिस्ट
पन्नालाल शाक्य और मुकेश टंडन

2023 विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों की छठवी सूची जारी कर दी है। इसमें 2 उम्मीद्वारों के नाम शामिल है। इसके पहले पार्टी ने पांचवी सूची जारी की थी। उसको प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। बताते चलते है कि, पांचवी सूची जारी होने के बाद बीजेपी में घमासान मच गया था। कई भाजपा से नाराज नेताओं ने पार्टी छोड़कर दूसरी राजनीतिक दलों का दामन थाम लिया है। टिकट की आस लागाए बैठे नेताओं ने घोषित उम्मीद्वारों का विरोध किया था। जिसके बाद कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को बदल दिया है। इसके बात भाजपा ने छठवी लिस्ट जारी की है। 

BJP ने किन सीटों पर प्रत्याशियों के किए नाम जारी 

भाजपा ने पांचवीं सूची जारी की थी। जिसमें गुना और विदिशा सीटों पर उम्मीद्वार नही उतारें थें। रविवार को पार्टी ने इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में ऊतार दिया है। जिसमें गुना से पन्नालाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन का नाम शामिल है। अब इन सीटों पर देखना ये होगा कि, जो नेता इस सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रयास कर रहे थे। वह क्या करने वाले है। क्या पार्टी को इन सीटों पर फिर से मंथन करने की जरूर है या नहीं। आगे देखना होगा। 

भाजपा ने पहली और दूसरी लिस्ट में 39-39, तीसरी सूची में 1, चौथी में 57, पांचवीं में 92 और अब छठवीं लिस्ट में 2 नाम शामिल कर पूरे 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी ऊतार दिए है। 

कौन है मुकेश टंडन

तकरीबन 50 साल से विदिशा सीट भाजपा का गढ़ रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मार ली थी। वहीं, मुकेश 2015 में विदिशा नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव को 8499 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष बने थे। वह वर्तमान में सम्राट अशोक टेक्निकल इंस्टीट्यूट (SATI) में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर है। इसके अलावा दूरसंचार समिति सदस्य और जिला स्तरीय क्राइसिस समिति के सदस्य भी है। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में भी काम कर रहे है। बताया जा रहा है कि, मुकेश टंडन सीएम शिवराज के करीबी भी है। 

कौन है पन्नालाल शाक्य

गुना से भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य कोरी समाज से आते है। पार्टी ने अभी तक कोरी समुदाय के नेता को मैदान में नही उतारा था। उन्हें पार्टी ने 2013 में टिकट दिया था। और जीत भी गए थे। 2018 में भी टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नही दिया था। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow