2060 तक मुस्लिम जनसंख्या का अनुमानित आंकड़ा 3 अरब से अधिक, क्या कहती है प्यू रिसर्च की ताजा रिपोर्ट, जानिए भारत की स्थिति
प्यू रिसर्च सेंटर जो आंकड़ें बता रहा है, वह 13 देशों से लिए गए है। उसके आधार पर नंबर जारी किए है। 90 प्रतिशत से अधिक लोग मुस्लिम परिवारों में पले-बढ़े है वे खुद को मुसलामन बताते है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि केवल अमेरिका ऐसा देश है जहां पर इनकी संख्या में घटकर करीब 74 फीसदी हो जाती है, जो दुसरे देशों की तुलना में बेहद कम है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर की ताजा रिपोर्ट जारी हुई है। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है। इसमें बताया गया है कि आने वाले 35 वर्षों में इस्लाम धर्म दुनिया के सभी धर्मों से आगे निकल जाएगा। इस वक्त मुस्लिम धर्म की आबादी करीब 2 अरब है। लेकिन आने वाले समय में ये आंकड़ा बढ़कर 3 अरब से अधिक हो जाएगा।
आगे इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले वर्षों में मुसलमानों की संख्या में होनी वाली बढ़त्तरी का कारण जनसंख्या दर, धर्मांतरण दर और युवा मुस्लिम आबादी को जिम्मेदार ठहराया है।
अमेरिका में आंकड़ों की संख्या घटी
प्यू रिसर्च सेंटर जो आंकड़ें बता रहा है, वह 13 देशों से लिए गए है। उसके आधार पर नंबर जारी किए है। 90 प्रतिशत से अधिक लोग मुस्लिम परिवारों में पले-बढ़े है वे खुद को मुसलामन बताते है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि केवल अमेरिका ऐसा देश है जहां पर इनकी संख्या में घटकर करीब 74 फीसदी हो जाती है, जो दुसरे देशों की तुलना में बेहद कम है। हिंदू धर्म, यहूदी धर्म और ईसाई धर्म की तुलना की जाएं तो इस्लाम छोड़ने वालों की संख्या कम है।
अगर मुसलमान इस्लाम छोड़ता है तो वह कोई भी धर्म नहीं मानते है या फिर खुद को ईसाई के रूप में पहचानते है। अमेरिका, घाना, केन्या जैसे देशों में ईसाई से इस्लाम में धर्मांतरण सबसे ज्यादा देखा गया है।
धर्मांतरण के हिसाब से मुस्लिम बहुल देशों का हाल
इस धार्मिक ध्रुवीकरण के दौर में धर्मांतरण एक विवादस्पद मुद्दा है, लेकिन इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुनिया के 13 देशों में धर्मांतरण से इस्लाम में वृद्धि 3 फीसदी से भी कम है। इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है, यहां पर इस्लाम में धर्म परिवर्तन या छोड़ने की दर एक प्रतिशत से भी कम है। मुसलमानों की जनसंख्या में बढ़त्तरी का अहम योगदान धर्मांतरण है, जो इसका प्रमुख कारण भी है।
इस रिपोर्ट में हिंदू धर्म की स्थिति
आगे इस रिपोर्ट में हिंदू धर्म के बारें में भी अहम जानकारी दी है। चार देशों में हिंदू धर्म के लोगों का आकलन किया, जिसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अमेरिका शामिल है। भारत और बांग्लादेश में हिंदू धर्म में पले-बढ़े लगभग सभी लोग हिंदू ही है। वहीं, श्रीलंका में 10 में से 9 लोग हिंदू पहचान बनाए हुए है। अमेरिका के बारें में बताया गया कि केवल 82 प्रतिशत हिंदू धर्म में पले-बढ़े है, जो वयस्क होने पर अपने आप को हिंदू मानते है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






