Earthquake News: आज अलसुबह आया भीषण भूकंप, 296 लोगों की मौत, सौकड़ों घायल

Morocco Earthquake की वजह से सैकड़ो जख्मी हो गए है, जबकि 250 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

सितम्बर 9, 2023 - 11:35
 0
Earthquake News: आज अलसुबह आया भीषण भूकंप, 296 लोगों की मौत, सौकड़ों घायल
Morocco Earthquake News

Morocco Earthquake News: अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार अल-सुबह तबाही मचा देने वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इन जोरदार झटकों की वजह से कई पुरानी इमारतें ढह गई है। जिसमें 296 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई है, जबकि सौकड़ों लोगों के जख्मी होने की खबर मिली है। इनमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल स्थानिय प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बता दें, भूकंप इतना खतरानक था कि, मोरक्को की राजधानी रबात में भी इसके झटके महसूस किए गए थे। यह करीब 350 किलोमीटर दूर स्थिति है। वहीं मोरक्को से करीब 70 किलोमीटर दूर मराकेश शहर में भूकंप केंद्र स्थिति था।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मोरक्को भूकंप में जान गवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि, मोरक्को में आए खतरना भूकंप से हुई जानमाल की हानि से मुझ बहुत पीड़ा हुई है। इस आपदा में जिन लोगों ने जान गवाई है, उनके परिवार के लोगों के साथ गहरी संवेदनाएं है। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव मदद करने को तैयार है। 

120 सालों के बाद आया इतनी तीव्रता का भूकंप

दरअसल, भारतीय समय अनुसार, सुबह के 3.41 बजे मोरक्को में भूकंप आया था। वहीं, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) से मिली सूचना के मुताबिक, 120 साल बाद उत्तरी अफ्रीका में इतना शक्तिशाली भूकंप आया है। 1900 के बाद से इस क्षेत्र में कोई भी एम-6 लेवल का भूकंप नही आया है। इसके पहले यहां पर एम-5 लेवल के 9 भूकंप दर्ज किए गए हैं। 

Also Read: IMD Alert: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हिमाचल में लैंडस्लाइड

प्रत्यक्षदर्शी से मिली ये सूचना

मराकेश के रहने वाले एक शहरी ब्राहिम हिम्मी ने एजेंसी को बताया कि, भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें गिर गई। इसके बाद पुराने शहर से एक-एक करके कई एम्बुलेंस निकलते देखी। आसपास के लोग बहुत डरे हुए थे। दूसरे भूकंप की आशंका के चलते अपने घरों से बहर निकलने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow