बड़ी खबर: 10 प्रदेशों के बदले राज्यपाल, जानें किसे कहा भेजा

राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने 10 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए है। इसकी जानकारी बीते शनिवार राष्ट्रपति भवन ने जारी की थी। इसके बाद पंजाब के मौजूदा गवर्नर बनवारी लाल ने इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए गुलाब चंद कटारिया को राज्य का नया राज्यपाल बना दिया है। बता दें, कटारिया को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है।

जुलाई 28, 2024 - 11:08
जुलाई 28, 2024 - 12:08
 0
बड़ी खबर: 10 प्रदेशों के बदले राज्यपाल, जानें किसे कहा भेजा
Change Governor News

Change Governor News: देश के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने 10 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए है। इसकी जानकारी बीते शनिवार राष्ट्रपति भवन ने जारी की थी। इसके बाद पंजाब के मौजूदा गवर्नर बनवारी लाल ने इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए गुलाब चंद कटारिया को राज्य का नया राज्यपाल बना दिया है। बता दें, कटारिया को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है। 

कौन से राज्यपाल को कहा भेजा (Which governor was sent where?)

झारखंड राज्यपाल (Jharkhand Governor)

झारखंड के 12वें राज्यपाल संतोष गंगवार होगें। वे 8 बार के सांसद रह चुके है। भारतीय जनता पार्टी के लंबे समय के एक्टीव नेता है। उन्हें मोदी और वाजपेयी सरकार में मंत्री बनाया था। संतोष उत्तर प्रदेश की बरेली से साल 1989 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे है। साल 2009 में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए थे, जबकि 20214 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीते थे।   

राजस्थान राज्यपाल (Rajasthan Governor)

राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को नियुक्त किया है। वह पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी, जो महाराष्ट्र से विधायक बने। इसके बाद 2019 का भी विधानसभा चुनाव जीता। वे महाराष्ट्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। 

छत्तीसगढ़ राज्यपाल (chhattisgarh governor)

रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया है। वे असम के कामरूम जिले के सुआलकुची निवासी है। डेका बीजेपी की सीट से असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से दो बार चुनाव जीते। मौजूद में वह बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में भी है। इसके अलावा वह असम प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।

पंजाब राज्यपाल (Punjab Governor)

गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके पहले वह असम के 31 राज्यपाल बने थे। 

महाराष्ट्र राज्यपाल (Maharashtra Governor)

18 फरवरी 2023 को सीपी राधाकष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया था। वह तमिलाडु में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। अभी उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया है। 

तेलंगाना राज्यपाल (Telangana Governor)

तेलंगाना राज्य के जिष्णु देव वर्मा को राज्यपाल बनाया है। वह त्रिपुरा के रहने वाले है। वह भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम भी रह चुके है।

Also Read: Weather Update: 28 जुलाई को इन राज्यों में तबाही मचाएंगी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

सिक्किम राज्यपाल (Sikkim Governor)

BJP के दिग्गज नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम प्रदेश का राज्यपाल बनाया है। उन्होंने साल 2008 से 2009 तक राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली। इसके अलावा वह 9 राज्यों के प्रभारी भी रह चुके है। 

मेघालय राज्यपाल (Meghalaya Governor)

सीएच विजय शंकर होगें मेघायल के नए राज्यपाल। वह रानीबेन्नूर के रहने वाले है। वे कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है।

असम और मणिपुर राज्यपाल (Governor of Assam and Manipur)

भारतीय जनता पार्टी में लक्ष्मण प्रसाद की मजबूत पकड़ है। उन्हें असम का राज्यपाल बनाया है और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभारी बनाया है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow