MP News: जिंदा व्यक्ति भीषण आग में जला, खोजबीन में मिला कंकाल

हादसे के बाद एक परिवार ने लापता युवक की पुलिस में जानकारी दर्ज करवाई थी। जैसे ही आग पर काबू पाया। वैसे ही पुलिस ने तीन मंजिला इमारत में युवक की तलाश शुरू कर दी। सर्चिंग के दौरान दूसरी मंजिल से एक कंकाल बरामद किया। 

अक्टूबर 15, 2023 - 22:03
अक्टूबर 15, 2023 - 22:08
 0
MP News: जिंदा व्यक्ति भीषण आग में जला, खोजबीन में मिला कंकाल
अशोकनगर आग हादसा

मध्य प्रदेश के अशोकनगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीते दो दिन पहले टायर फैक्ट्री में आग लग गई थी। इसमें एक शख्स जिंदा जल गया। आज (रविवार) को आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। उसके पास एक बाइक की चाबी भी बरामद की गई है। 

गौरतलब है कि, हादसे के बाद एक परिवार ने लापता युवक की पुलिस में जानकारी दर्ज करवाई थी। जैसे ही आग पर काबू पाया। वैसे ही पुलिस ने तीन मंजिला इमारत में युवक की तलाश शुरू कर दी। सर्चिंग के दौरान दूसरी मंजिल से एक कंकाल बरामद किया। 

SDOP ने दी ये जानकारी

SDOP विवेक शर्मा के मुताबिक, फैंट्री में आग लगने के बाद हमें मिसिंग की जानकारी मिली थी। रविवार शाम तक आग बुझने के बाद खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को कंकाल मिला है। उसी के पास से एक बाइक की चाबी भी मिली है। अब कंकाल का DNA करवाया जाएगा। वहीं लापता युवक के दोस्तों ने बताया कि, वह अक्सर यहां पर बैठने आता था। इसी दौरान यह घटना भी हो गई।  

Also Read: Navratri 2023: महिला-पुरूष के एक साथ गरबा खेलने पर लगाई रोक, एंट्री के लिए दिखाना होगा ID प्रूफ

अब तक घर नहीं पहुंचा

दरअसल, शहर की साईं सिटी कॉलोनी निवासी नंद किशोर ने बीते शुक्रवार शाम से लापता है। उसके छोटे भाई निरंजन श्रीवास्तव ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आगे निरंजन ने कहा कि, उसका बड़ा भाई नंद किशोर शुक्रवार की शाम को घर से आनंद टायर वालो की दुकान का कहकर निकला था। लेकिन वह अभीतक घर पर वापस नही पहुंचा। 

आग की चपेट में अस्पताल

तीन मंजिला टायर रिमोल्डिंग फैक्ट्री में शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे अचानक आग लग गई थी। इसके लगभग दो घंटे बाद पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई थी। इस आग की चपेट में अस्पताल भी आ गया। बता दें, रविवार दोपहर तक भी टायर फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलता रहा। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow