MP Breaking News: कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, 70 विधायकों के कटे नाम

कांग्रेस ने फाइनल 144 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई उम्मीद्वारों के नाम काटे है। और उनकी जगह विधायकों के बेटों और नए नेताओं को जगह दी है। इसके साथ ही इस सूची में महिलाओं को भी जगह मिली है।

अक्टूबर 15, 2023 - 10:47
 0
MP Breaking News: कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, 70 विधायकों के कटे नाम
first list of congress

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फाइनल 144 प्रत्याशियों के नाम रविवार को जारी कर दिए है। बचे 86 उम्मीद्वारों के नाम भी जल्द जारी कर सकती है। इस जारी लिस्ट में 70 विधायकों को मौका नही मिला है। उनकी जगह उनके बेटों को या फिर नए नेताओं को मौका मिला है। बता दें, कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया है। वहीं, कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर एमएलए (MLA) शिवदलाय बागरी का टिकट काटे गए है। 

उनकी जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को प्रत्याशी बनाया गया है। वही बुधनी विधानसभा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने विक्रम मस्तान चुनाव लगेंगे। विक्रम टीवी सीरियल के मशहूर एक्टर है। 

कैलाश के सामने संजय शुक्ला

इंदौर विधानसभा सीट एक से बीजेपी उम्मीद्वार कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस नेता संजय शुक्ला को मैदान में उतारा है। इसके अलावा शिवपुरी जिले में भी बड़ा बदलाव किया है। पिछोर सीट से पांच बार के विधायक केपी सिंह को शिवपुरी से उम्मीद्वार बनाया गया है। वही पिछोर सीट से शैलेंद्र सिंह को चुनाव लड़ाया जा रहा है।  

कांग्रेस का जातिय समीकरण

144 प्रत्याशियों में से ओबीसी वर्ग (OBC category) के 39 उम्मीद्वारों को शामिल किया गया है। अनुसूचिक जाति वर्ग (SC category) के 22 और अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST category) के 30 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं 19 महिलाओं को भी मौका दिया है। इनके अलावा 5 जैन और एक मुस्लिम को टिकट दिया है। इनमें 65 प्रत्याशी ऐसे है। जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है।  

कांग्रेस की पहली लिस्ट (first list of congress)

Also Read: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, प्रचार के दौरान सामान के खर्चे की सूची तैयार, यहां देखें लिस्ट

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow