BJP की पांचवी सूची जारी होने से पहले घमासान, अंदर खाने से मिली ये अहम जानकारी

भाजपा ने चार सूचियों में 136 नामों पर अभी तक मुहर लगाई है। बचे 94 नामों के लिए लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अंदर खानों से मिली सूचना के मुताबिक, 94 सीटों पर पार्टी को बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है।

अक्टूबर 15, 2023 - 14:41
 0
BJP की पांचवी सूची जारी होने से पहले घमासान, अंदर खाने से मिली ये अहम जानकारी
mp bjp 5 list

MP BJP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग की तारीख जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे ही एमपी भारतीय जनता पार्टी में खीचतान शुरू हो गई है। रूठें वरिष्ठ नेताओं को मनाने के लिए पार्टी कई पैंतरी अंजमा रही है। वही, सोशल मीडिया पर भी तमाम बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच बीते शनिवार को चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सीएम शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्णव, नरेद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच 4 घंटे चर्चा हुई। ये बैठक सीएम हाउस पर रखी गई थी। 

BJP की पांचवीं सूची कब होंगी जारी 

विधानसभा इलेक्शन के लिए भाजपा ने चार सूचियों में 136 नामों पर अभी तक मुहर लगाई है। बचे 94 नामों के लिए लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अंदर खानों से मिली सूचना के मुताबिक, 94 सीटों पर पार्टी को बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। लगातार मंथन पर मंथन चल रहा है। बीते शनिवार को सीएम हाउस में बुलाई गई बैठक में सीएम शिवराज और नरेंद्र सिंह तोमर ने पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं से फोन पर चर्चा की। 

दरअसल, भाजपा से पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, अनूप मिश्रा और रूस्तम सिंह रूठें हुए है। कुशवाह और मिश्रा ग्वालियर दक्षिण से टिकट मांग रहे है। लेकिन पार्टी के लिए गनीमत की बात यह है कि, इसी सीट से पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता भी अपनी ताल ठोक रही है। इन्हीं को मनाने के लिए सीएम और तोमर ने बात की थी। इसके बाद ही पांचवीं लिस्ट जारी हो सकती है।

Also Read: ऐसी पांच खतरनाक वेब सीरीज, जिनको देखकर हिल जाएगा दिमाग

सपा और बसपा भी मांग रहे है टिकट

अंतर विरोध खत्म होने के बाद 94 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएगे। लेकिन इन 94 सीटों पर 67 भाजपा के विधायक है, जबकि सपा, बसपा और एक निर्दलीय विधायक भी पार्टी में शामिल हो गए है। ऐसे में 70 विधायकों और 24 हारी हुई सीटों पर फैसला लेने के लिए पार्टी को बहुत मशक्कत करनी होगी।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow