नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, मंत्रियों ने भी ली शपथ 

हरियाणा के नए सीएम बने नायब सिंह सैनी। उन्होंने राजभवन पहुंचकर सीएम पद की शपथ ली। वे हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ प्रदेश के कई मंत्रियों ने भी ली शपथ।

मार्च 12, 2024 - 17:43
 0
नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, मंत्रियों ने भी ली शपथ 

हरियाणा के नए सीएम बने नायब सिंह सैनी। उन्होंने राजभवन पहुंचकर सीएम पद की शपथ ली। वे हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ प्रदेश के कई मंत्रियों ने भी ली शपथ। बता दें कि आज पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के इस्तीफे के बाद नायब सैनी को बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना गया है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने दिया इस्तीफा' (Chief Minister Manohar Lal Khattar resigned)

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने कैबिनेट के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा था। लोकसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जननायक जनता पार्टी के टूट की वजह पता चला है कि जननायक जनता पार्टी हरियाणा(Haryana) में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी। मगर, बीजेपी प्रदेश की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव(Loksabha Election) लड़ना चाहती है। इसे टूट का मुख्य कारण बताया जा रहा है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow