MP News: लाड़ली बहना योजना पोर्टल में आया नया विकल्प, 150 महिलाओं की पात्रता हुई रद्द, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

लाड़ली बहना योजना के पोर्टल (Ladli bahana scheme portal) में सरकार ने एक नया विकल्प जोड़ दिया है। इस ऑफशन की मदद से महिलाएं अपना नाम वापस ले सकती है।

सितम्बर 5, 2023 - 13:18
 0
MP News: लाड़ली बहना योजना पोर्टल में आया नया विकल्प, 150 महिलाओं की पात्रता हुई रद्द, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Ladli Bahana Yojana

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार की शिवराज सरकार ने बीते दो हफ्ते पहले एक बड़ा बदलाव किया है। यह परिवर्तन लाड़ली बहना योजना के पोर्टल में किया है। इसके बाद से ही इंदौर की 150 महिलाओं ने योजना से अपना नाम वापस ले लिया है। यानी की अब उन महिलाओं को योजना का लाभ नही मिलेगा। बता दें, मौजूदा समय में पूरे शहर में साढ़े चार लाख से अधिक लाड़ली बहनाएं बनी हुई है। जिन महीलाओं ने लाभ को निरस्त किया है। वह उन्होंने उनकी मर्जी से किया है। 

अब मिलेंगे 1250 रूपये

शिवराज सरकार ने प्रदेश के कमजोर आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योजना की शुरूआत की है। शुरूआत के दो महिने सरकार ने 1000 रूपये लाभार्थियों के खाते में डाले थे। लेकिन अब सरकार ने 250 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपये डाले जाएंगे। 

इसलिए वजह से महिलाओं ने अपना नाम लिया वापस

जिन 150 महिलाओं ने योजना से अपना नाम वापस लिया है। वे लाभ लेने वाले बिंदुओं से महमत नही है यानी वे महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पत्र नही है। इन्हीं महिलाओं की एक न्यूज चैनल ने पड़ता की तो हुआ बड़ा खुलासा। पड़ताल करने पर पता चला कि, इनमें आयकरदाता, नौकरीपेशा और ऐसा परिवार की स्वघोषित आय 2.5 लाख रूपये से अधिक है। इस वजह से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। 

आखिर सरकार ने क्यों दिया विकल्प

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार चाहती है कि, अपात्र महिलाएं खुद से ही बाहर हो जाएं। चुनाव करीब है और जांच के लिए पर्याप्त अमला भी नही है। वहीं, सरकार ने घोषणा की है कि, चुनाव के बाद इसकी राशि में बढ़ोत्तरी की जाएगी। वहीं, नई सरकार बनने के बाद लाभार्थियों के सभी पैमानों की जांच करेंगी। अगर वह इसके दायरे में नही आएगे तो उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा। लाभ की वसूली भी की जाएगी, तब बहुत जोखिम भी रहेगा। 

भविष्य में नही मिलेगा योजना का लाभ

एक बार इस योजना को छोड़ दिया तो इसके बाद भविष्य में दोबार से आवेदन नही कर सकते। उन महिलाओं को पत्रता नही होगी। इस समस्या के लिए सरकार ने हल्पलाइन नंबर जारी किया है। जो 0755-2700800 हैं। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow