लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रूपये, इस बार 10 तारीख को नहीं 3 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम

15 अक्टूबर से प्रदेश में आचार संहिता लगने वाली है। इस वजह से योजना की राशि नही बढ़ाई जा सकती है और न ही कोई कार्यक्रम सीएम पद से कर सकते है।

सितम्बर 25, 2023 - 17:02
 0
लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रूपये, इस बार 10 तारीख को नहीं 3 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम

शिवराज सरकार अपनी बहनों को इस बार 3 अक्टूबर को राशि ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहे है। सरकार अभी तक अपनी बहनों को हर माह की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते थे। वहीं इस बार उनकी राशि बढ़ भी सकती है, जो 1500 रूपये होने वाली है। इस बार कार्यक्रम शहडोल में होने वाला है। लेकिन क्या सरकार सच में पैसा बढ़ाकर डालने वाली है? और 3 अक्टूबर को क्यों कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। ऐसे तमाम सवाल आपके मन में चल रहे होंगे। आइए विस्तार से समझते है। इस बार सरकार की रणनीति कैसी है?...

इस वजह से तारीख में किया बदलाव

गौरतलब है कि, राज्य में विधानसभा की तारीख नजदीक आ गई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर से प्रदेश में आचार संहिता लगने वाली है। इस वजह से योजना की राशि नही बढ़ाई जा सकती है और न ही कोई कार्यक्रम सीएम पद से कर सकते है। इसी कारण कार्यक्रम 3 अक्टूबर को शहडोल में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम शिवराज इस कार्यक्रम में कई नई घोषणाएं कर सकते है। 

Also read: थलापति विजय की फिल्म 'Leo' का आया बड़ा अपडेट, जानें मूवी का रनटाइम

सीएम शिवराज कर सकते है ये घोषणाएं

लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम इस बार समय से पहले होने जा रहा है। इसके लिए लगभग तैयरियां भी हो चुकी है। इसी बीच बीजेपी नेताओं ने एक मीडिया को बात कही है कि, इस बार लाडली बहनों को 3 अक्टूबर को ही राशि दी जाएगी। वहीं इसके साथ में कई नई घोषणाएं करने वाले है। कुछ राजनेतिक विशलेश्कों का मानना है कि, ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि, 15 अक्टूबर से आचार संहिता लगने वाली है और कांग्रेस नारी सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये और 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने की बात कर रही है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow