MP की इस VIP सीट पर मोदी कर रहे रैली, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ इन सीटों पर कर रहे प्रचार

पीएम मोदी वीआईपी सीट सीधी पर विजय पाने के लिए एक रैली को संभोधित करेंगे। इस सीट पर भाजपा ने सांसद रीती पाठक को मैदान में उतारा है। इसके कारण विधायक केदारनाथ शुक्ला ने बगावत कर दी है। और उन्होंने निर्दलिय चुनाव लड़न की ताल ठोकी है। वहीं आदित्यनाथ मंगलाव को भोपाल, शाजापुर और देवास जिले में प्रचार करने वाले है।

नवंबर 7, 2023 - 15:21
 0
MP की इस VIP सीट पर मोदी कर रहे रैली, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ इन सीटों पर कर रहे प्रचार
PM Modi and CM Yogi Adityanath

MP Election 2023: मध्य़ प्रदेश विधानसभा वाली 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होने वाली है। कम समय होने के कारण भाजपा (BJP) ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। जहां पर पार्टी को महसूस हो रहा कि, वह हारने वाली है। उन सीटों पर आज (मंगलवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार करने वाले है। आज समेत पूरे साल में मोदी का एमपी में 13 वां दौरा है। वही वे अगले 9 दिनों में 10 जनसभाएं और 1 रोड शो करने वाले है। वहीं आदित्यनाथ मंगलाव को भोपाल, शाजापुर और देवास जिले में प्रचार करने वाले है। इसके अलावा 8 नवंबर को भी वे जबलपुर पश्चिम सीट का भी दौरा कर सकते है। लेकिन फिलहाल कार्यक्रम फाइनल नही हुआ है। 

पीएम मोदी इस सीट पर रैली को करेंगे संबोधित

मंगलवार को दोपहर बाद पीएम मोदी वीआईपी सीट सीधी पर विजय पाने के लिए एक रैली को संभोधित करेंगे। इस सीट पर भाजपा ने सांसद रीती पाठक को मैदान में उतारा है। इसके कारण विधायक केदारनाथ शुक्ला ने बगावत कर दी है। और उन्होंने निर्दलिय चुनाव लड़न की ताल ठोकी है। इस वजह से पीएम मोदी यहां पर आज रैली करने पहुंच रहे है। लेकिन सवाल उठता है कि, शुक्ला को टिकट क्यों नही दिया तो। बता दें, यहां पर आदिवासी पेशाब कांड के चलते केदारनाथ का टिकट पार्टी ने काट दिया है। 

कांग्रेस स्टार प्रचारक राहुल करेंगे पदयात्रा

कांग्रेस पार्टी का मुख्य चेहरा और स्टार प्रचारक राहुल गांधी 9 नवंबर को जबलपुर में चुनावी पदयात्रा करने वाले है। वे जबलपुर जिले की पश्चिम और पूर्व विधानसभा सीट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ पदयात्रा पर निकलेंगे। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। वहीं यह भी चर्च हो रही है कि, राहुल गांधी जबलपुर में रात्रि विश्राम भी कर सकते है।

Also Read: Mahadev Betting App: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उंगलियों पर गिनाएं छत्तीसगढ़ सरकार के घोटाले, आज 20 सीटों पर वोटिंग 

गौरतलब है कि, जबलपुर की पश्चिम विधानसभा सीट प्रदेश की वीआईपी सीट बन चुकी है। इस वजह से कांग्रेस ने पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने सांसद राकेश सिंह को उम्मीद्वार घोषित किया है। इस सीट के अलावा जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया चुनाव लड़ रहे है। वे कांग्रेस प्रत्याशी है। वही पूर्व मंत्री अंचल सोनकर मैदान में है। उन्हें बीजेपी ने उम्मीद्वार बनाया है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow