कांग्रेस एमपी अध्यक्ष कमलनाथ ने किया वादा, सरकार बनने पर श्रीलंका में बनेगा सीता मंदिर

2020 में कांग्रेस सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत के कारण गिर गई थी। उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगए थे। सिंधिया से इस्तीफा दिया तो उनके साथ कई विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। कमलनाथ सरकार के पास पूर्ण बहुमत नही होने की वजह से सरकार गिर गई थी।

अक्टूबर 25, 2023 - 11:13
 0
कांग्रेस एमपी अध्यक्ष कमलनाथ ने किया वादा, सरकार बनने पर श्रीलंका में बनेगा सीता मंदिर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: एमपी में सरकार बनने के लिए कांग्रेस-भाजपा पुरजोर कोशिश कर रही है। आए दिन वादों की बारिश हो रही है। इस बीच कांग्रेस सत्ता में वापसी करने के लिए हिन्दुत्व कार्ड खेल रही है। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिन्दुओं के वोट बटोरने के लिए अपने वादों की लिस्ट में श्रीलंका में सीता माता मंदिर बनवाने की बात कही है। बताते चलते है कि, पिछले चुनाव में भी ये वादा किया गया था। निर्माण योजना शुरू होने से पहले ही उनकी सरकार गिर गई। और बीजेपी की वापसी हो गई थी। 

गौरतलब है कि, 2020 में कांग्रेस सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत के कारण गिर गई थी। उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगए थे। सिंधिया से इस्तीफा दिया तो उनके साथ कई विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। कमलनाथ सरकार के पास पूर्ण बहुमत नही होने की वजह से सरकार गिर गई थी। 

कमलनाथ ने मंदिर का वादा करते हुए क्या कहा?

पूर्व सीएम कमलनाथ ने हिंदुकार्ड चलते हुए कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर श्रीलंका में सीता माता मंदिर के निर्माण की योजना फिर से शुरू की जाएगी। 2018 में हमारी सरकार बनी थी, तब श्रीलंका में मंदिर निर्माण की योजना बनाई थी। लेकिन इसे शुरू करने से पहले ही राज्य में तख्तापलट हो गया। इसके बाद योजना आगे नहीं बढ़ पाई। एक बार फिर से कमलनाथ वादा करता है कि, सरकार में वापस आते ही मंदिर निर्माण की परियोजना दोबार से शुरू की जाएगी। 

Also Read: MP News: एमपी परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह पर मुकदमा दर्ज, वायरल हुआ वीडियो

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow