MP News: BJP प्रत्याशियों का जबरदस्त विरोध, सिंधिया के पैरों में लेटे पार्टी कार्यकर्ता, इन्होंने दिया इस्तीफा 

कांग्रेस सरकार को 2018 में गिराने में संयोग करने वाले पूर्व विधायक मुन्नालाल को पार्टी ने टिकट काट दिया है। उसके बाद उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इतना ही नही वे रोड पर ही सिंधिया के पैरों में लेट गए।

अक्टूबर 23, 2023 - 13:37
 0
MP News: BJP प्रत्याशियों का जबरदस्त विरोध, सिंधिया के पैरों में लेटे पार्टी कार्यकर्ता, इन्होंने दिया इस्तीफा 
बीजेपी प्रत्याशी और कार्यकर्ता

Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं सूची हाल ही में जारी की है। इसके बाद से 22 सीटों पर बवाल शुरू हो गया है। इनमें से कुछ सीटों पर प्रत्याशियों कै विरोध हो रहा है, जबकि कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि, 230 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 228 उम्मीद्वारों की घोषणा की है। इनमें से 22 सिटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है, जबकि 6 सीटों पर बगावती हो गए है। इन 6 सीटों की बात की जाएं तो इनमें से कुछ नेता पार्टी छोड़कर चले गए है। वहीं कुछ निर्दलिय चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकें। इससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है। इतना ही नही टिकट बदलवाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में उनके समर्थक गिर गए थे। 

कांग्रेस सरकार को 2018 में गिराने में संयोग करने वाले पूर्व विधायक मुन्नालाल का पार्टी ने टिकट काट दिया है। उसके बाद उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इतना ही नही वे रोड पर ही सिंधिया के पैरों में लेट गए। बता दें, गोयल सिंधिया समर्थक है। सिंधिया ने 2018 में कांग्रेस पार्टी छोड़ी तो उन्होंने भी पार्टी को इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

इन 22 सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध

जिन 22 सीटों पर उम्मीद्वारों का टिकट कटा है। वह भोपाल दक्षिण-पश्चिम, टीकमगढ़, त्यौंथर, उज्जैन उत्तर, पवई, जबलपुर उत्तर, जोबट, बुरहानपुर, अलीराजपुर, ग्वालियर पूर्व- दक्षिण, अटेर, काला पीपल, नागौद, रैगांव, भिंड, होशंगावाद, वारासिवनी, महू, महेश्वर, महू और देपालपुर के भाजपा नेता शामिल है। वहीं, 6 सीटों पर बगावत कर रहे है। उनमें से बीजेपी की ममता मीणा ने पार्टी को इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। लहार से रसाल सिंह बसपा (BSP) से ताल ठोक दी है। 

Also Read: इन दो stocks में करें निवेश, कम समय में हो जाएंगी गाढ़ी कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय

मुरैना में पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह के बेटे राकेश सिंह बसपा से चुनाव लड़ रहे है। इनके अलावा, भिंड में बीजेपी विधायक संजीव कुशवाह, रैगांव में पुष्पराज बागरी और रानी बागरी और सीधी में विधायक केदारनाथ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 

Also Read: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर लगाया आरोप, जेपी नड्डा ने दिया जवाब

ये नेता कर रहे विरोध और शक्ति प्रदर्शन

  • बुरहानपुर से दिवंगत पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन शक्ति प्रदर्शन कर रहे है।
  • भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह को बीजेपी से टिकट नही मिला।
  • उज्जैन उत्तर से विधायक पासर जैन को टिकट नही दिया।
  • टीकमगढ़ में पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव को टिकट नही मिलने से भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।
  • धार में पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने आरोप लगया है कि, उनका टिकट कटने में कैलाश विजयवर्गीय की अहम भूमिका है।
  • जबलपुर उत्तर-मध्य विधानसभा सीट से धीरज पटैरिया और शरद जैन का टिकट कट गया है।
  • नर्मदापुरम की होशंगाबाद सीट से विधायक और पूर्व विधायक को टिकट नही दिया।
  • छिंदवाड़ा की चौरई सीट से पंडित रमेश दुबे समर्थकों के साथ जमकर विरोध कर रहे है।
  • सतना से नागौद और रैगांव विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह और पूर्व जिला पंचायात अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह नारेबीजी करते हुए उम्मीद्वारों का विरोध कर रहे है।

  • शाजापुर जिले की कालापीपल सीट के लिए बीजेपी के तीन पूर्व विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।
  • इंदौर विधानसभा सीट नंबर तीन पर भाजपा ने गोलू शुक्ली को टिकट दिया है। उसके बाद युवा नेता अखिलेश शाह विरोध कर रहे है।
  • ग्वावियर में सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पूर्व मंत्री माया सिंह का विरोध कर रहे है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow