MP BJP fifth list: बीजेपी पांचवीं सूची में क्या है खास, और जारी करने में देरी क्यों

भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 92 प्रत्याशियों को मौका मिला है, जबकि इन दो सीटों पर नाम आने बाकी है। वहीं 12 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।

अक्टूबर 21, 2023 - 18:40
 0
MP BJP fifth list: बीजेपी पांचवीं सूची में क्या है खास, और जारी करने में देरी क्यों
भाजपा पांचवी सूची

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची को जारी करने के लिए पार्टी के नेताओं को बेहद मंशक्कत  करनी पड़ी। इसमें 92 प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। पिछली लिस्ट में 7 केंद्रिय मंत्रियों, जबकि इस सूची में 3 मंत्रियों को शामिल किया गया है। वहीं इसकी खास बात यह है कि, इंदौर विधानसभा सीट एक से उम्मीद्वार कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश का टिकट काट दिया गया है। जो शहर की विधानसभा सीट तीन से विधायक है। 

पार्टी ने 230 विधानसभा सीटों में से अब तक 228 कैंडिडेट्स को मैदान में उतार है। वहीं गुना और विदिशा सी को होल्ड पर रखा है। मीडिया रिपोर्ट और राजनीतिक जानकारों के अनुसार, भाजपा को पांचवीं सूची जारी करने के लिए पार्टी आलाकमान से लेकर प्रदेश में कई दौर के मीटिंग के बाद फैसला लिया गया है। 

चौंथी लिस्ट में किन मुश्किलों का करना पड़ा सामना

भाजपा प्रत्याशियों की चौथीं लिस्ट जारी होने के बाद कई सीटों पर घमासान मच गया था। पार्टी के कई कद्दावर नेता ने बगावत शुरू कर दी थी। वहीं कई ऐसे नेता जो अपने क्षेत्र में मजबूत थे। वह पार्टी छोड़कर चले गए तो कुछ निर्दलिय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है। इतना ही नही उम्मीद्वारों के पुतले भी फूंक दिए थे। बता दें, 5वीं सूची में 37 विधायकों को दोबार से मौका दिया गया है। 

Also Read: Congress second list: कांग्रेस ने एक सीट को छोड़कर जारी की दूसरी लिस्ट, 88 प्रत्याशियों के नाम शामिल

92 सीटों में 12 महिलाएं शामिल

भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें प्रदेश मंत्री उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री माया सिंह और अर्चना चिटनीस जैसे बड़े नाम शामिल है। वहीं होल्ड की गई दो सिटों पर एक कांग्रेस विधायक है और एक बीजेपी विधायक है। अब देखने ये है कि, पार्टी अपनी छटवीं लिस्ट कब तक जारी करती है। और इस सूची के जारी होने के बाद कितने नेता बगावत करते है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow