Congress second list: कांग्रेस ने एक सीट को छोड़कर जारी की दूसरी लिस्ट, 88 प्रत्याशियों के नाम शामिल

कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 88 उम्मीद्वारों की घोषणा की गई है, जबकि, तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले है। इनमें दतिया, पिछोर और गोटेगांव शामिल है। दतिया विधानसभा सीट से पहले अवधेश नायक को टिकट दिया गया था। अब उनकी जगह राजेश भारती को मैदान में उतारा है।

अक्टूबर 20, 2023 - 01:51
अक्टूबर 20, 2023 - 01:52
 0
Congress second list: कांग्रेस ने एक सीट को छोड़कर जारी की दूसरी लिस्ट, 88 प्रत्याशियों के नाम शामिल
Congress second list

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। इसी बीच कांग्रेस ने गुरूवार देर रात करीब 12 बजे दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 88 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। फिलहाल पार्टी ने 230 विधानसभा सीटों में से एक सीट को छोड़ दिया है। बाकि की सभी सीटों पर उम्मीद्वारों के नाम घोषित कर दिए है। वहीं, दूसरी सूची में तीन विधानसभा की सीटों में बदलाव भी किए गए है। बताते चलते है कि, पार्टी ने 69 विधायकों को दोबारा से चुनाव लड़ा रही है। 

पहली सूची कांग्रेस की 15 अक्टूबर की जारी की गई थी। इसमें 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए थे। सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावत का दौर शुरू हो गया था। कही उम्मीद्वारों के पुतले फूंके जा रहे थे तो कही पर विरोध किया जा रहा था। कड़े संघर्ष के बाद कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। 

कांग्रेस ने तीन टिकट बदले

कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले है। इनमें दतिया, पिछोर और गोटेगांव शामिल है। दतिया विधानसभा सीट से पहले अवधेश नायक को टिकट दिया गया था। अब उनकी जगह राजेश भारती को मैदान में उतारा है। वहीं, पिछोर से शैंलेंद्र सिंह का टिकट बदलकर अब अरविंद सिंह को दिया है। और गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का टिकट काट दिया था, अब उनको वापस दे दिया गया।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में ये नाम शामिल

Also Read: BSP sixth List: बसपा ने 28 उम्मीद्वारों की जारी की छठवीं सूची

Also Read: MP News: श्मशान में कमलनाथ के लिए चल रही तंत्र साधना, जादू-टोना का चुनाव

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow