MP Assembly Election: बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की जारी लिस्ट, जानिए महेश्वर और कसरावद में कौन होगें उम्मीद्वार

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एमपी के आने वाले विधानसभा चुनाव केस 39 सीटों पर प्रत्याशी की लिस्ट जारी कर दी गई है।

अगस्त 17, 2023 - 21:13
अगस्त 17, 2023 - 22:30
 0
MP Assembly Election: बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की जारी लिस्ट, जानिए महेश्वर और कसरावद में कौन होगें उम्मीद्वार

Madhya Pradesh Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मध्य प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव के 39 सीटों पर प्रत्याशी की लिस्ट जारी कर दी है। खरगोन जिले के महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजकुमार मेव और कसरावद से पूर्व विधायक आत्माराम पटेल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। उनकी इस घोषणा पर बीजेपी कार्यकर्ताओ और बड़े पदाधिकारी ने खुशी जताई है।

बीजेपी के मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने ये बताया कि, आज केंद्रीय मंत्रालय के द्वारा एमपी के 39 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें महेश्वर से 2 बार विधायक रह चुके रामकुमार मेव को एक बार फिर से पार्टी का उम्मीदवार चुना गया हैं। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव को जिसने हराया था। पूर्व  विधायक आत्माराम पटेल को कसरावद का उम्मीदवार चुन लिया गया है।

बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने खरगोन जिले के दोनों तहसीलों कसरावद और महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए खुशी व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष राठौर ने बताया कि, पिछले विधानसभा ने चुनाव में कांग्रेस ने झूठे वादे किए जिसकी वजह से उनको 6 सीटों पर हार मिली थी। अब इस बार मतदाता इस किसी भी झूठे वादों में नही फंसेगे। इस बार बीजेपी पार्टी केंद्र और राज्य की सरकार का सबका साथ कर सबका विकास लेकर आ रही है।

वही पार्टी जनता का विश्वास जीतने के लिए ताबड़तोड़ मेहनत कर रही है और अपनी पूरी ताकत के साथ इस चुनाव में उतरने वाली है। बीजेपी ने आम जनता को ये विश्वास दिलाया है। उनके सपनों को पूरा करेगी और सभी 6 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगी।

सुभाष यादव को 2008 में दी शिकस्त और सचिन यादव को भी हराया 

आपको बता दें इस समय कसरावद की सीट कांग्रेस का गढ़ माना जा रही है। वर्तमान में कसरावद ने कांग्रेस के सचिन यादव यहां के विधायक है। दरअसल 2018 में जो चुनाव हुए थे उसमें भी आत्माराम पटेल और सचिन यादव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था जिसमें पटेल ने यादव को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन सचिन यादव ने पटेल को  5539 वोटों से इस चुनाव पर जीत हासिल कर ली थी। इसके अलावा पटेल 2008 में जीते थे। इस चुनाव में सचिन यादव के पिता सुभाष यादव थे लेकिन उनको हार मिली थी। इसके बाद एक बार फिर 2013 सचिन यादव ने इस विधानसभा में दर्ज हासिल कर ली थी।

Read  More : World Cup : BCCI के सचिव जय शाह और राहुल के बीच हुई बड़ी बैठक, इन प्लेयर्स की होगी वापसी

आत्माराम पटेल ग्रेजुएट है

आत्माराम पटेल ने अपनी पढ़ाई देवी विश्वविद्यालय से की है। पटेल का मुख्य रूप से खेती का व्यवसाय है।

BJP उम्मीद्वारों की देखें लिस्ट

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow