Khargone News : जिले की इस पहाड़ी पर 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, रमणीय स्थल से हो सकता है गौरवांवित

शहर से महज कुछ किलोमीटर दूर मेहरजा नाम की पहाड़ी है। इसका क्षेत्र 113 एकड़ का है। यहां पर रविवार को 10 हजार पौधे एक साथ लगाए जाएंगे। पहाड़ी विकसित होने के बाद निमाड़ को रमणाीय स्थलों में शामिल किया जा सकता है।

जुलाई 8, 2023 - 16:22
अगस्त 10, 2023 - 10:09
 0
Khargone News : जिले की इस पहाड़ी पर 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, रमणीय स्थल से हो सकता है गौरवांवित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। खरगोन शहर में कल यानी रविवार को एक ही दिन में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह काम जिले के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के अथक प्रयासों और कड़ी मेहनत के बावजूद संभाव हो पाया है। 113 एकड़ की जमीन पर पौधे लगाए जाएंगे। इसको लेकर पूरा शासकीय अमला कड़ी मेहनत कर रहा है। इन्हीं के साथ पंचायत स्तर के अधिकारी भी जुटे है। 

बता दें, शहर से महज कुछ किलोमीटर दूर मेहरजा नाम की पहाड़ी है। इसका क्षेत्र 113 एकड़ का है। यहां पर रविवार को 10 हजार पौधे एक साथ लगाए जाएंगे। पहाड़ी विकसित होने के बाद निमाड़ को रमणाीय स्थलों में शामिल किया जा सकता है। इससे जिले को गौरवांवित करने वाला क्षेत्र मिल जाएगा।

जिला पंचायत CEO ने दी ये अहम जानकारी

यह पूरा कार्य जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा की देख रेख में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, इस जगह की खास बात यह है कि, बारिश के मौसम में इस पूरी पहाड़ी पर बिना जूते चप्पल या पैर गंदे किए बिना घुम सकते है। इसी को संभाव करने के लिए इस क्षेत्र पर प्राकृतिक रास्ता बनाया जा रहा है। इस इलाके की पथरीली मिट्टी का भरपूर उपयोग किया जा रहा हैं। ताकि बरसात कितनी भी हो कीचड़ या फिर मिट्टी धंसने जैसी स्थिति पैदा नही होगी। 

आगे उन्होंने बताया कि, इस पहाड़ी पर हर्बल गार्डन के अलावा गुलाब की कई प्रजातियां कुछ ही दिनों में देखने को मिल सकेगी। यह काम 15 अगस्त तक संभवत पूरा हो जाएगा। इसके बाद पैडल बोटिंग कर सकते है। इसके बाद हमार लक्ष्य पूरा हो जाएगा। 

एक व्यक्ति को 10-10 पौधे लगाने का लक्ष्य

रविवार को मेहरजा की पहाड़ी पर एक ही दिन में 10,000 पौधे लगाने के लिए प्रशासन आमले ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। इस पहाड़ी पर 10 हजार गड्ढे खोदे जा चुके है। यहां पर करीब 15 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से अधिकांश पौधे पहाड़ी पर पहुंच गए है। 

कलेक्टर वर्मा ने बताया कि, निधिवन योजना को बताते हुए जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि, जिले के सभी सीईओ और उनके 100-100 सरपंच और सचिव इस कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज करें। वहीं, हर एक-एक व्यक्ति को 10-10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाए, तब जाकर यह कार्यक्रम सफल हो पाएगा। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow