Meri Mati Mera Desh अभियान के तहत जलूद में मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम, युद्ध स्मारक के पास बनाई जाएगी अमृत वाटिका

घर-घर जाकर कलश में मिट्टी संग्रहण का काम किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मिट्टी को एकत्री करके दिल्ली स्थिति कर्तव्य पथ तक पहुंचाया जाएगा। जहां पर मिट्टी में पौधों रोपकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

सितम्बर 7, 2023 - 23:47
 0
Meri Mati Mera Desh अभियान के तहत जलूद में मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम, युद्ध स्मारक के पास बनाई जाएगी अमृत वाटिका
ग्राम जलूद के ग्रामीण और वासु चौबे

Meri Mati Mera Desh Campaign: देश भर में मेरी माटी मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) अभियान चलाया जा रहा है। इसके दूसरे चरण में खरगोन जिले के ग्राम जलूद से ब्लाक स्तर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक वासु चौबे के नेतृत्व में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी संग्रहण का काम किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मिट्टी को एकत्री करके दिल्ली स्थिति कर्तव्य पथ तक पहुंचाया जाएगा। जहां पर मिट्टी में पौधों रोपकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएंगी। 

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक वासु ने दी ये जानकारी

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक वासु चौबे ने बताया कि, नेहरू युवा केन्द्र खरगोन जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी के निर्देशन में ब्लॉक महेश्वर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश अभियान के द्वितीय चरण में ग्राम जलूद में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी का संग्रहण किया गया। आगे उन्होंने कहा कि, अमृत कलश यात्रा देश के हर कोने से 7500 कलशों में एकत्रित गाँव की मिट्टी को दिल्ली स्थित कर्त्तव्य पथ पर पहुँचाया जाएगा।

जहां इन कलशों में आने वाली मिट्टी में पौधों रोपकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जायेगी। इस कार्यक्रम में रितेश वर्मा, राहुल रंसोरे, महादेव कानूडे ,विनय पाण्डे समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Also Read: Delhi Police Constable Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, यहां से करें 30 सितंबर तक आवेदन

कब से शुरू हुआ अभियान शुरू

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने 30 जुलाई 2023 को मन की बात के एपिसोड में इसकी घोषणा की थी। इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है। जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। इस कैंपेन का पहला चरण 9 अगस्त से 30 अगस्त 2023 तक चला था। वही अब इस अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow